लाइव न्यूज़ :

Covid in India: IIT खड़गपुर के 40 छात्रों समेत 60 लोग कोरोना पॉजिटिव, सभी को आइसोलेशन वार्ड शिफ्ट किया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 4, 2022 14:08 IST

Omicron in India: पश्चिम बंगाल में सोमवार को कोविड-19 के 6,078 नए मामले आए जो एक दिन पहले आए मामलों की तुलना में 75 कम हैं और इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 16,55,228 पर पहुंच गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देमृतकों की संख्या 19,794 पर पहुंच गयी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या 20,186 है। बंगाल में कोविड-19 के लिए 31,030 नमनूों की जांच की गयी है।

खड़गपुर: आईआईटी खड़गपुर के परिसर में रहने वाले 40 छात्र और शोधकर्ताओं सहित साठ व्यक्तियों कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। IIT खड़गपुर के रजिस्ट्रार तमाल नाथ ने बताया कि संक्रमित लोगों में से ज्यादातर हल्के लक्षण वाले हैं और या तो घर के अलगाव या प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान के छात्रावासों में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में हैं।

छात्र-शोधकर्ताओं के अलावा 20 अन्य संक्रमित गैर-शिक्षण स्टाफ और फैकल्टी से हैं। नाथ ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है क्योंकि परिसर के भीतर अस्पताल संक्रमित लोगों की स्थिति की निगरानी कर रहा है। हम IIT खड़गपुर परिवार के सदस्यों से आग्रह कर रहे हैं कि जब भी उन्हें बुखार जैसे लक्षण हों तो वे खुद का परीक्षण करवाएं। वे हमारी सलाह का पालन कर रहे हैं। 

पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला कोविड से संक्रमित

पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला ने मंगलवार को कहा कि उनका कोविड-19 के लिये किया गया परीक्षण पॉजिटिव आया है। पश्चिम बंगाल सरकार के पूर्व मंत्री शुक्ला ने कहा कि वह घर पर ही पृथकवास पर हैं। बंगाल रणजी टीम के पूर्व कप्तान शुक्ला ने कहा, ‘‘मुझे कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाया गया है और मैं घर पर ही पृथकवास पर हूं।

मुझे तेज बुखार है और चिकित्सकों की सलाह का अनुसरण कर रहा हूं। मेरे परिवार के अन्य सदस्य स्वस्थ हैं। ’’ पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने भी कहा है कि उनका, उनकी पत्नी, पिता और स्टाफ के कई सदस्यों का कोविड-19 का परीक्षण पॉजिटिव आया है।

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)बी.1.1529पश्चिम बंगालकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो