लाइव न्यूज़ :

वकील जोड़े के विवाह में रुकावट बना ओमीक्रोन, केरल उच्च न्यायालय ने ऑनलाइन विवाह की अनुमति दी

By भाषा | Updated: December 23, 2021 11:29 IST

Open in App

कोच्चि (केरल), 23 दिसंबर केरल उच्च न्यायालय ने एक वकील जोड़े को ऑनलाइन विवाह की अनुमति दे दी क्योंकि दूल्हा ब्रिटेन में है और ओमीक्रोन से संबंधित यात्रा प्रतिबंध के कारण वह देश नहीं आ सकता।

वकील रिंटू थॉमस (25) और उनके मंगेतर अनंत कृष्णन हरिकुमारन नायर ने जब एक महीने से अधिक समय पहले शादी करने का फैसला किया, तो उन्होंने नहीं सोचा था कि कोरोना वायरस का नया स्वरूप ओमीक्रोन उनके विवाह में बाधा डाल सकता है।

नायर उच्च अध्ययन के लिए ब्रिटेन में हैं। विवाह 23 दिसंबर को होने वाला था और उन्होंने 22 दिसंबर को भारत आने के लिए टिकट बुक किया था। लेकिन दुनिया भर में ओमीक्रोन के प्रकोप के कारण नायर यात्रा करने की स्थिति में नहीं हैं।

इन परिस्थितियों में थॉमस ने केरल राज्य और तिरुवनंतपुरम के मलयिंकीजू में उप-रजिस्ट्रार कार्यालय में विवाह अधिकारी को निर्देश देने का अनुरोध करते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया, ताकि उन्हें डिजिटल तरीके से विवाह सम्पन्न करने की अनुमति मिल सके।

जोड़े को राहत प्रदान करते हुए न्यायमूर्ति एन नागरेश ने इस शर्त के साथ उनके विवाह को ऑनलाइन तरीके से करने की अनुमति दे दी कि विवाह में शामिल गवाह प्रत्यक्ष रूप से अधिकारी के समक्ष उपस्थित होंगे और ऑनलाइन नजर आ रहे दूसरे पक्ष के लोगों की पहचान करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए