लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन से लौटी कोरोना वायरस संक्रमित महिला में नहीं मिला ओमीक्रोन स्वरूप

By भाषा | Updated: December 13, 2021 17:49 IST

Open in App

कोलकाता, 13 दिसंबर ब्रिटेन से लौटी कोरोना वायरस संक्रमित महिला में ओमीक्रोन स्वरूप नहीं मिला है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने सोमवार को दी।

उन्होंने बताया कि महिला वायरस के डेल्टा स्वरूप से संक्रमित है। अधिकारी ने बताया कि वह 10 दिसंबर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई। संक्रमण के स्वरूप का पता लगाने के लिए उसके नमूने आनुवंशिकी अनुक्रमण के लिए भेजे गए थे।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ब्रिटेन से लौटी महिला की जांच रिपोर्ट हमें मिल गई है। वह डेल्टा प्लस स्वरूप से संक्रमित है, जिससे संक्रमण के राज्य में सबसे अधिक मामले आ रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि कोलकाता के अलीपुर की रहने वाली महिला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि बांग्लादेश से लौटे एवं संक्रमित एक अन्य व्यक्ति के नमूने भी आनुवंशिकी अनुक्रमण के लिए भेजे गए हैं और रिपोर्ट का इंतजार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए