लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में Omicron का पहला केस, 7 साल का बच्चा संक्रमित, तेलंगाना पहुंचे दो विदेशी नागरिक पॉजिटिव

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 15, 2021 15:33 IST

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद पहुंचे दो विदेशी नागरिक कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देसोमालिया का 23 वर्षीय एक युवक भी ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया है।दोनों के जांच के नमूनों को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था।विश्व स्वास्थ्य संगठन भी इसे लेकर चिंता जाहिर कर चुका है। 

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल में ओमीक्रोन का पहला मामला आया सामने है। सात वर्षीय बच्चा कोरोना वायरस के इस स्वरूप से संक्रमित मिला है। राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस बीच देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 62 है।

 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में ओमीक्रो के पहले मामले की पुष्टि हुई। एक 7 वर्षीय बच्चा, जो अबू धाबी के रास्ते हैदराबाद से आया था। बच्चे के माता-पिता ने संक्रमण की जांच की गई है। दिल्ली और महाराष्ट्र में कई मामले आए हैं। सबसे अधिक केस महाराष्ट्र में है।

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद पहुंचे दो विदेशी नागरिक कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। तेलंगाना के स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीनिवास राव ने संवाददाताओं को बताया कि 12 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंची केन्या की 24 वर्षीय एक महिला के कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा सोमालिया का 23 वर्षीय एक युवक भी ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया है।

दोनों में इस रोग के कोई लक्षण नहीं हैं। दोनों के जांच के नमूनों को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। गौरतलब है कि ओमीक्रोन स्वरूप को बेहद संक्रामक एवं घातक माना जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन भी इसे लेकर चिंता जाहिर कर चुका है। 

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)बी.1.1529पश्चिम बंगालतेलंगानाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील