लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: उमर अब्दुल्ला ने बारामूला लोकसभा सीट से भरा पर्चा, कहा- 10 साल बाद आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 2, 2024 12:20 IST

अपना नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने प्रेस से मुखातिब होते हुए कहा कि 10 साल बाद आज उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

Open in App
ठळक मुद्देउमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को बारामूला लोकसभा सीट अपना नामांकन दाखिल किया।अब्दुल्लाह ने कहा कि यहां पिछला विधानसभा चुनाव 2014 में हुआ था।उमर अब्दुल्लाह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर भी तीखा हमला बोलते हुए नजर आए।

श्रीनगर/जम्मू: नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को बारामूला लोकसभा सीट अपना नामांकन दाखिल किया। अपना नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने प्रेस से मुखातिब होते हुए कहा कि 10 साल बाद आज उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। अब्दुल्लाह ने कहा कि यहां पिछला विधानसभा चुनाव 2014 में हुआ था। 

उन्होंने कहा, "10 साल से जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव नहीं हुए हैं और इस आगामी चुनाव का महत्व यह है कि 5 अगस्त 2019 के बाद यह पहला बड़ा चुनाव है। ये लोकसभा चुनाव इंडी गठबंधन और नेशनल कॉन्फ्रेंस साथ मिलकर लड़ रही है। हमें उम्मीद है कि हम जम्मू-कश्मीर की 5 सीटों पर सफलता हासिल करेंगे और लद्दाख की सीट पर भी हमें कामयाबी हासिल होगी।"

इस दौरान उमर अब्दुल्लाह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर भी तीखा हमला बोलते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि बीजेपी वालों को चुनाव आयोग की ओर से मजहब का इस्तेमाल करने पर छूट मिली हुई है। चुनाव आयोग बाकी पार्टियों को तो कहता है कि मजहब का इस्तेमाल करना मॉरल कोड ऑफ कंडक्ट के खिलाफ है, लेकिन आयोग की तरफ से बीजेपी को खुली छूट मिली हुई है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उमर अब्दुल्लानेशनल कॉन्फ्रेंसजम्मू कश्मीरलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए