लाइव न्यूज़ :

ओमान, यूएई अगले साल भारत में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में अतिथि देश के तौर पर शामिल होंगे : श्रृंगला

By भाषा | Updated: September 27, 2022 20:16 IST

Open in App

मुंबई, 27 सितंबर भारत ने ओमान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को अगले साल सितंबर में नयी दिल्ली में होने वाले जी20 समूह राष्ट्रों के नेताओं के शिखर सम्मेलन के लिए अतिथि देशों के रूप में आमंत्रित किया है। भारत के मुख्य जी20 समन्वयक हर्षवर्धन श्रृंगला ने मंगलवार को यह बात कही।

भारत एक दिसंबर, 2022 से 30 नवंबर, 2023 तक एक वर्ष के लिए इस प्रभावशाली समूह की अध्यक्षता करेगा।

श्रृंगला ने कहा कि दोनों देश भारत की अध्यक्षता के दौरान होने वाली 200 बैठकों में भी भाग लेंगे।

दोनों देश खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के सदस्य हैं।

श्रृंगला ‘ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन’ (ओआरएफ) द्वारा आयोजित ‘भारत, जीसीसी और जी20 : नये अवसर, नई संभावनाएं’ विषय पर एक परिचर्चा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सऊदी अरब जीसीसी का सदस्य है और यह देश जी20 का भी हिस्सा है, ऐसे में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान खाड़ी देशों की भी ‘‘भागीदारी’’ रहेगी।

जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन नौ और 10 सितंबर, 2023 को नयी दिल्ली में किया जाएगा।

भारत और खाड़ी देशों के बीच सहयोग में प्रगति पर प्रकाश डालते हुए श्रृंगला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में पदभार ग्रहण करने के बाद नौ बार इस क्षेत्र का दौरा किया है, जो एक रिकॉर्ड है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए