लाइव न्यूज़ :

ओपी राजभर ने सपा, सुभासपा और रालोद गठबंधन को बताया 'परमाणु बम', बोले- 'बीजेपी समझ ले, मैं इलेक्ट्रॉन, अखिलेश प्रोटॉन और जयंत न्यूट्रॉन हैं'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 7, 2022 22:47 IST

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि बीजेपी इस बात को अच्छी तरह से समझ ले कि इस चुनाव में हमारा गठबंधन उसके लिए परमाणु बम है। 10 मार्च के बाद बीजेपी धुंआ हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देओपी राजभर ने कहा कि बीजेपी को यह नहीं सोचना चाहिए कि वो किसी को भी डरा लेंगेसीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा कि बाबा की विदाई तय है, इसमें किसी को शक नहीं होना चाहिएओपी राजभर वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र में अपने बेटे अरविंद राजभर के लिए वोट मांग रहे थे

वाराणसी: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सुभासपा, सपा और रालोद गठबंधन को बीजेपी के लिए परमाणु बम बताया है। सुभासपा प्रमुख ने यह बात वाराणसी के शिवपुर विधानसभा क्षेत्र में बेटे अरविंद राजभर के लिए वोट मांगने के वक्त कही।

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि बीजेपी इस बात को अच्छी तरह से समझ ले कि इस चुनाव में हमारा गठबंधन उसके लिए परमाणु बम है। 10 मार्च के बाद बीजेपी धुंआ हो जाएगी।

भाजपा प्रत्याशी और योगी सरकार में मंत्री अनिल राजभर के खिलाफ बेटे अरविंद की सियासत चमकाने में लगे ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि बाबा की सरकार की विदाई तय है, इसमें किसी को कोई शक नहीं होना है। 

राजभर ने अपने गठबंधन को परमाणु बम बताते हुए उसकी व्याख्या कुछ इस तरह से की। ओपी राजभर ने कहा कि वो इस परमाणु बम में इलेक्ट्रॉन हैं, वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को उन्होंने प्रोटॉन बताया और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को उन्होंने न्यूट्रॉन की संज्ञा दी।

भाजपा द्वारा सपा के अखिलेश यादव और रालोद के जयंत चौधरी को कथित तौर पर गुंडा कहे जाने के मामले में प्रतिक्रिया देते हुए ओपी राजभर ने कहा, "भाजपा वालों का संतुलन गड़बड़ हो गया है, पता नहीं कैसे वो यूपी में केवल 2 गुंडों (अखिलेश और जयंत) की बात कर रहे हैं, अरे क्या उन्हें तीसरा (ओम प्रकाश राजभर स्वयं को कह रहे हैं) नहीं देता।"

ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को मुख्तार अंसारी से बांदा जेल में मिलने को प्रश्न पर सफाई देते हुए कहा कि बीजेपी नहीं चाहती थी कि हम उनसे मिले। इतनाी खौफ था कि कोई भी बांदा जेल की ओर जाने की हिम्मत नहीं कर रहा था। हम गये क्योंकि हिम्मत था और 2 घंटे जेल में रहे भी।

राजभर ने कहा कि बीजेपी को यह नहीं सोचना चाहिए कि वो किसी को भी डरा लेंगे, अब ज्यादा समय नहीं बचा है उनके पास। ओम प्रकाश राजभर न कभी किसी से डरा है और न ही डरेगा। राजभर शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के मुस्लिम बहुल लोहता इलाके में बेटे अरविंद के लिए घर-घर जाकर वोट माग रहे थे। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022ओम प्रकाश राजभरजयंत चौधरीअखिलेश यादवमुख्तार अंसारीBJPसमाजवादी पार्टीराष्ट्रीय लोक दल
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप