लाइव न्यूज़ :

ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी में पिछड़ी जातियों के सबसे बड़े दुश्मन अखिलेश और मायावती हैं

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 27, 2023 17:32 IST

ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधा है। ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि पिछड़ी जातियों के यूपी में 2 सबसे बड़े दुश्मन एक अखिलेश और दूसरे मायावती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधा कहा- पिछड़ी जातियों के यूपी में 2 सबसे बड़े दुश्मन एक अखिलेश और दूसरे मायावती हैंकहा- 2000 ही नहीं 500 और 200 के नोटों पर भी पाबंदी लगा देना चाहिए

लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधा है। ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि पिछड़ी जातियों के यूपी में 2 सबसे बड़े दुश्मन एक अखिलेश और दूसरे मायावती हैं।

 गाजीपुर दौरे पर पहुंचे सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर से जब पत्रकारों ने दो हजार के नोट पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि 2000 ही नहीं 500 और 200 के नोटों पर भी पाबंदी लगा देना चाहिए, सिर्फ देश में सौ का नोट ही चलना चाहिए, इस भ्रष्टाचार में कमी आएगी। अगर किसी अधिकारी ने दस लाख रूपये की घूस मांगी हो और 100-100 का नोट ही चलन में होगा तो वो इतने पैसे किस बोरे में भरकर ले जाएगा। 

नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए जाने को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि  इस समय भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है, और यह उसकी मर्जी है कि वह किससे उद्घाटन करवाती है।  विपक्ष सिर्फ विरोध करने के लिए विरोध कर रहा है जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। 

राजभर ने कहा, ‘नए संसद भवन के मुद्दे पर विपक्ष के विरोध का कोई मतलब नहीं है। विपक्ष सिर्फ विरोध करने के लिए विरोध कर रहा है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। इस समय बीजेपी सत्ता में है, वह राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री किसी से भी उद्घाटन करवाए, यह उनका फैसला है। मुझे कोई न्योता देगा तो मैं भी संसद भवन के उद्घाटन समारोह में जाऊंगा, लेकिन मुझे कोई न्यौता नहीं मिला है।’ विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए राजभर ने पूछा कि ‘दलित प्रेम तब कहां गया था जब राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू जी की जगह यशवंत सिन्हा जी का सपोर्ट कर रहे थे।’

अगले चुनावों में समर्थन के सवाल पर राजभर ने कहा, ‘विधान परिषद चुनाव में पार्टी के लोगों के साथ बात करेंगे फिर कोई फैसला करेंगे। अभी हमसे किसी ने समर्थन नहीं मांगा है। पार्टी के फैसले के बाद कुछ तय करेंगे।’

टॅग्स :ओम प्रकाश राजभरसमाजवादी पार्टीमायावतीअखिलेश यादवBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप