लाइव न्यूज़ :

शाह-मोदी पर उलटी पड़ी बीजेपी की 'चाल', कांग्रेस मणिपुर, मेघालय, गोवा में खेलेगी 'कर्नाटक कार्ड'

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 17, 2018 18:32 IST

कर्नाटक में मचे घमासान के बीच बीएस येदियुरप्पा ने 32वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। 224 सीटों वाले इस राज्य में बीजेपी 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी तो बनकर उभरी है लेकिन वह सरकार बनाने के लिए जादूई आंकडा हासिल नहीं कर सकी।

Open in App

नई दिल्ली, 17 मई। कर्नाटक में मचे घमासान के बीच बीएस येदियुरप्पा ने 32वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। 224 सीटों वाले इस राज्य में बीजेपी 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी तो बनकर उभरी है लेकिन वह सरकार बनाने के लिए जादूई आंकडा हासिल नहीं कर सकीं, लेकिन राज्यपाल वजूभाई वाला की ओर से उसे सरकार बनाने के लिए निमंत्रण मिला था। अब इसी फार्मुले की तर्ज पर कांग्रेस गोवा, मणिपुर और मेघालय में राज्यपाल से मिल सरकार बनाने की दावेदारी पेश कर सकती है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस अब गोवा में खेलेगी "कर्नाटक कार्ड", बीजेपी के दाँव से उसी को चित्त करने की तैयारी

दरअसल, गोवा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी लेकिन बीजेपी दूसरे नंबर की पार्टी होने के बावजूद सरकार बनाने में सफल रही। वहीं मेघालय और मणिपुर में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी लेकिन सरकार नहीं बना सकी। ऐसे में अब इन तीनों राज्यों के कांग्रेस प्रभारी राज्यपाल से मिल सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह और मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा शुक्रवार को राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और कर्नाटक की तर्ज पर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। वहीं इस बीच खबर है कि गोवा में भी राजनीतिक सरगर्मी बढ़ सकती है। दिग्गज नेता और गोवा कांग्रेस प्रभारी चेला कुमार अन्य पार्टी नेतओं के साथ दिल्ली से गोवा कूच करने की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक के "खेल" में नए प्लेयर की एंट्री, राम जेठमलानी पहुँचे सुप्रीम कोर्ट, चीफ जस्टिस के सामने रखी ये दलील

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेला कुमार शुक्रवार को गोवा में कांग्रेस के विधायकों से मुलाकत कर गवर्नर हाऊस के बाहर धरना दे सकते हैं साथ ही गोवा में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते वे कर्नाटक फार्मुला की तर्ज पर गवर्नर मांग कर सकती है कि वे उन्हें गोवा में सरकार बनाने के लिए आमंत्रण दें।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018मणिपुरमेघालय विधानसभा चुनाव 2018कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील