लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी दौरे पर दूत ने कहा- कश्मीर मुद्दे का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है ओआईसी

By भाषा | Updated: March 8, 2020 06:07 IST

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने ओआईसी के महासचिव के जम्मू-कश्मीर मामलों के विशेष दूत यूसुफ एम अल डोबे के हवाले से एक बयान में कहा कि कश्मीर और फलस्तीन मुद्दों का समाधान संगठन के शीर्ष एजेंडे में है।

Open in App
ठळक मुद्देइस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) कश्मीर में हालात को लेकर चिंतित है और इस मुद्दे का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है। यह बात शनिवार को एक शीर्ष अधिकारी ने कही। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने ओआईसी के महासचिव के जम्मू-कश्मीर मामलों के विशेष दूत यूसुफ एम अल डोबे के हवाले से एक बयान में कहा कि कश्मीर और फलस्तीन मुद्दों का समाधान संगठन के शीर्ष एजेंडे में है।

इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) कश्मीर में हालात को लेकर चिंतित है और इस मुद्दे का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है। यह बात शनिवार को एक शीर्ष अधिकारी ने कही।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने ओआईसी के महासचिव के जम्मू-कश्मीर मामलों के विशेष दूत यूसुफ एम अल डोबे के हवाले से एक बयान में कहा कि कश्मीर और फलस्तीन मुद्दों का समाधान संगठन के शीर्ष एजेंडे में है।

छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पाकिस्तान के पांच दिवसीय दौरे पर पहुंचे डोबे ने कहा कि ओआईसी कश्मीर में हालात को लेकर चिंतित है।

दूत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय का यह मानना है कि जम्मू-कश्मीर विवादित क्षेत्र है तथा उन्होंने इसके शांतिपूर्ण समाधान की मांग की।

उन्होंने कहा, ‘‘ओआईसी कश्मीरी लोगों के दुखों को कम करने के लिए हरसंभव कदम उठाएगा और जम्मू-कश्मीर के लोगों की इच्छाओं के अनुसार विवाद का समाधान निकालने में मदद करेगा।’’ डोबे ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से भी मुलाकात की। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील