लाइव न्यूज़ :

जीका वायरस के उपचार और नियंत्रण के लिए उचित प्रबंध करें अधिकारी : योगी

By भाषा | Updated: October 31, 2021 14:09 IST

Open in App

लखनऊ, 31 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीका वायरस के उपचार और बचाव के संबंध में अधिकारियों को उचित प्रबंधन का निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्‍तक अभियान को पूरी सक्रियता से संचालित किया जाए।

रविवार को जारी सरकारी बयान के अनुसार, मुख्‍यमंत्री ने अपने पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर एक बैठक में संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जीका वायरस के कुछ मामले कानपुर नगर में मिले हैं और इस बीमारी को ध्‍यान में रखते हुए सुरक्षा एवं उपचार का उचित प्रबंध किया जाए।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि जीका वायरस मच्छरों से फैलता है इसलिए मच्छरों से बचाव ही इससे सुरक्षा है। उन्होंने मच्छर जनित रोगों के नियंत्रण हेतु बचाव एवं जागरूकता कार्य को प्रभावी ढंग से जारी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि यह कार्रवाई जीका वायरस की रोकथाम में उपयोगी सिद्ध होगी।

उन्होंने निगरानी कार्य को तत्परता से किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन, फॉगिंग तथा लार्वा रोधी छिड़काव कार्य लगातार किया जाए। यह कार्रवाई कोविड-19 के साथ-साथ जीका वायरस तथा अन्य संचारी रोगों के नियंत्रण में उपयोगी रहेगी।

उल्लेखनीय है कि कानपुर में पिछले हफ्ते जीका वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आया और वायु सेना में तैनात एक अधिकारी इस रोग से संक्रमित पाया गया।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वायु सेना के एक वारंट अधिकारी की जीका वायरस के लिए जांच की गयी और उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद कई और मामले सामने आये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए