लाइव न्यूज़ :

अधिकारियों को पेसा का क्रियान्वयन स्पष्ट होना चाहिए: मुंडा

By भाषा | Updated: November 18, 2021 14:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने बृहस्पतिवार को कहा कि अधिकारियों को यह स्पष्ट होना चाहिए कि पारंपरिक ग्राम सभाओं के माध्यम से अनुसूचित क्षेत्रों में स्वशासन सुनिश्चित करने के लिए पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम (पेसा) के प्रावधानों को कैसे लागू करना है।

मुंडा और केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री गिरिराज सिंह ने यहां पेसा पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि ‘‘25 साल में पहली बार ऐसा हुआ है’’ कि दो मंत्रालय जनजातीय बहुल राज्यों में कानून के क्रियान्वयन के लिए एक संयुक्त बैठक कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अधिकारियों को यह बात स्पष्ट होनी चाहिए कि इस कानून को लागू कैसे करना है... सबसे पहले, कानून के क्रियान्वयन में शामिल दोनों मंत्रालयों के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। इस पर चर्चा के दौरान कई मामले सामने आएंगे।’’

सम्मेलन में मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वीकार किया कि पेसा के बारे में जनजातीय समुदायों और इसे लागू कराने वाले अधिकारियों के बीच जागरुकता का अभाव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए