लाइव न्यूज़ :

"अधिकारियों ने कहा, शीर्ष नेतृत्व के 'दबाव' में आपके पति और बेटे को जेल में डाल रहे हैं", जदयू विधायक बीमा भारती ने घेरा नीतीश सरकार को

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 14, 2024 11:00 IST

जदयू विधायक बीमा भारती ने दावा किया है कि सूबे के शीर्ष अधिकारियों ने 'दबाव' में आकर उनके पति और बेटे को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू विधायक बीमा भारती ने सनसनीखेज दावा करते हुए घेरा नीतीश सरकार को बीमा भारती ने कहा कि अधिकारियों ने 'दबाव' में उनके पति और बेटे को गिरफ्तार किया हैजदयू विधयाक ने कहा कि नीतीश सरकार में विधायकों को अधिकारियों द्वारा परेशान किया जा रहा है

पटना:बिहार में नीतीश कुमार ने विधानसभा में बहुमत साबित करके मुख्यमंत्री की गद्दी पर अपनी बादशाहत को कायम रखा लेकिन उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड में चल रही भीतरखाने की सियासत अब भी गर्म है।

इस बीच जदयू विधायक बीमा भारती ने एक बेहद अजब और चौंकाने वाला बयान देकर सत्ता के गलियारों में हलचल मचा दिया है। जदयू विधायक का दावा किया है कि सूबे के शीर्ष अधिकारियों ने 'दबाव' में आकर उनके पति और बेटे को गिरफ्तार किया है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार जदयू विधायक बीमा भारती ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे और पति को जेल में डाला गया है क्योंकि अधिकारियों पर शीर्ष नेतृत्व का भारी दबाव था। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में सत्तारूढ़ नीतीश सरकार में उन्हीं की पार्टी के विधायकों को अधिकारियों द्वारा परेशान किया जा रहा है।

बीमा भारती ने कहा, "सबने देखा कि किस तरह से मेरे बेटे और पति को जेल में डाल दिया गया। इस मामले में अधिकारियों ने कहा कि उन्हें जेल में डालने के लिए ऊपर से दबाव था। आखिर वे यह कहकर क्या साबित करना चाहते हैं?"

इसके साथ उन्होंने नीतीश सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "सत्तारूढ़ नीतीश सरकार में उन्हीं की पार्टी के विधायकों को परेशान किया जा रहा है। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील कर रहूं कि इस पर गौर करें। हम जेडीयू के साथ हैं लेकिन पार्टी ने अपने विधायकों पर भरोसा खो दिया है, इसलिए ऐसा गलत हो रहा है।"

मालूम हो कि पुलिस ने जदयू विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल और उनके बेटे समेत कुल नौ लोगों को आर्म्स एक्ट के एक मामले में गिरफ्तार किया है।

उनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एक बयान जारी करते हुए कहा, "आगामी त्योहार और चुनाव के मद्देनजर 11 फरवरी को पटना के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक की देखरेख में सख्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया और सुरक्षा के साथ कानून व्यवस्था की दृष्टि से सभी जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है।"

पुलिस के चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान हाथीदह थाना अंतर्गत राजेंद्र पुल के पास दो गाड़ियों पर कुछ संदिग्ध लोग आते दिखे। उन्हें रोककर तलाशी लेने पर दोनों गाड़ियों पर सवार लोगों के पास से हथियार, कारतूस और अन्य सामान बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि 'इस संबंध में आर्म्स मजिस्ट्रेट को सूचना दी गयी, जो आज दिनांक 12.02.24 को लगभग 12 बजे थाना आये और बरामद हथियारों का आकलन किया। जिसके बाद उक्त आर्म्स मजिस्ट्रेट के टाइप किये गये आवेदन के आधार पर अवधेश मंडल और उनके बेटे समेत कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

टॅग्स :नीतीश कुमारजेडीयूबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए