लाइव न्यूज़ :

भारी वर्षा के कारण दारमा घाटी में अधिकारी फंसे

By भाषा | Updated: June 21, 2021 20:32 IST

Open in App

पिथौरागढ (उत्तराखंड), 21 जून भारी वर्षा के बाद दारमा घाटी के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट जाने और एक प्रमुख पुल के बह जाने के कारण अधिकारियों का एक दल वहां पिछले पांच दिनों से फंसा हुआ है। यह दल घाटी में ग्रामीणों को बागवानी और मत्स्य पालन का प्रशिक्षण देने गया था।

पिथौरागढ के जिलाधिकारी आनंद स्वरूप ने बताया कि 16 जून को हुई भारी बारिश के बाद कांचोटी गांव का पुल बह गया जिससे क्षेत्र के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया। स्वरूप ने कहा कि पुल के पुनर्निर्माण में कुछ समय लगेगा इसलिए अधिकारियों को मंगलवार को हवाई मार्ग से वापस लाया जाएगा।

हालांकि, जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी वहां सुरक्षित हैं और स्थानीय लोग, भारत तिब्बत सीमा पुलिस और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उनकी अच्छी तरह देखभाल कर रहे हैं ।

एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि उपरी और निचली दारमा तथा चौंदास घाटियों के 35 से ज्यादा गांव पुल के बह जाने से प्रभावित हुए हैं । स्वरूप ने कहा कि कांचोटी के पुल का पुनर्निर्माण होने तक गांव वालों की सुविधा के लिए प्रशासन एक वैकल्पिक रास्ता तैयार करने का प्रयास कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

भारत अधिक खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद