लाइव न्यूज़ :

ओडिशा सांकेतिक तौर पर 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण एक मई से शुरू करेगा

By भाषा | Updated: May 1, 2021 00:53 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 30 अप्रैल ओडिशा सरकार ने शुक्रवार रात को कहा कि वह केवल भुवनेश्वर में 18-44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण का तीसरा चरण एक मई से सांकेतिक तौर पर शुरू करेगी, क्योंकि यह पूरे राज्य में सप्ताहांत बंद का पहला दिन है।

इससे पहले दिन में अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य और परिवार कल्याण) पी के महापात्र ने कहा था कि ओडिशा में एक मई से तीसरे चरण के टीकाकरण की शुरुआत नहीं होगी क्योंकि टीके की कमी है।

बाद में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ कल एक मई से तीसरे चरण का टीकाकरण अभियान केवल सांकेतिक तौर पर शुरू किया जाएगा और सप्ताहांत लॉकडाउन के मद्देनजर कुछ ही लाभार्थियों को टीके की खुराक दी जाएगी।’’

राज्य ने शुक्रवार रात करीब नौ बजे कोवैक्सीन टीके की डेढ़ लाख खुराक प्राप्त होने के बाद एक मई से टीकाकरण शुरू नहीं करने के अपने फैसले में बदलाव किया।

इससे पहले महापात्र ने कहा था, ‘‘हमारे पास शनिवार को तीसरे चरण का टीकाकरण अभियान शुरू करने के लिए आवश्यक टीके नहीं हैं। साथ ही 1 मई और 2 मई को सप्ताहांत बंद के दो दिन हैं। इसलिए, राज्य तीसरे चरण की शुरुआत 1 मई या दो मई से नहीं कर सकता।’’

राज्य में 18-44 वर्ष के आयु वर्ग में अनुमानित 1.93 करोड़ लोग हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए