लाइव न्यूज़ :

ओडिशा ट्रेन हादसाः 200 मीटर दूर मार्केट तक पहुंची थी हादसे की आवाज, किसी का सिर तो किसी का हाथ-पैर नहीं था, चश्मदीदों ने बयां किया भयावह मंजर

By अनिल शर्मा | Updated: June 3, 2023 08:31 IST

घायलों को ट्रेन से निकालने वाले एक स्थानीय ने कहा कि हम यहां से 200 मीटर दूर मार्केट में थे, दुर्घटना की आवाज आई तो हम यहां पहुंचे

Open in App
ठळक मुद्देबचाव कर्मी फंसे लोगों को बचाने में लगे हैं। 233 लोगों के शव बरामद हुए हैं। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी बालासोर पहुंच चुके हैं।

ओडिशा के बालासोर में दो यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बचाव कर्मी फंसे लोगों को बचाने में लगे हैं। अब तक 900 लोगों के घायल होने की सूचना है, उनका इलाज चल रहा है। 233 लोगों के शव बरामद हुए हैं। हादस इतनी भीषण थी कि इसकी आवाज पास के मार्केट तक पहुंची थी।

घायलों को ट्रेन से निकालने वाले एक स्थानीय ने कहा कि हम यहां से 200 मीटर दूर मार्केट में थे, दुर्घटना की आवाज आई तो हम यहां पहुंचे। लोगों को अंदर से निकाला। वहीं हादसे के बारे में बताते हुए कोरोमंडल एक्सप्रेस के एक यात्री ने कहा, हम S5 बोगी में थे और जिस समय हादसा हुआ उस उस समय मैं सोया हुआ था... हमने देखा कि किसी का सिर, हाथ, पैर नहीं था... हमारी सीट के नीचे एक 2 साल का बच्चा था जो पूरी तरह से सुरक्षित है। बाद में हमने उसके परिवारिजन को बचाया।

यात्री ने कहा कि जब हादसा हुआ तो वह ट्रेन का पंखा पकड़कर बैठ गया। चारों तरफ बचाओ-बचाओं की आवाजें आ रही थीं। उसने कहा कि हम किस किस को बचाते। इसी दौरान पेंट्री कार में आग लग गई। उधर भागे तो उसमें कोई नहीं था। हमारी बुद्धि भी काम नहीं कर रही थी कि किसे बचाऊं। सब लोग इधर-उधर पड़े हुए थे। यात्री ने बताया कि ट्रेन से वह खुद ही बाहर निकले। उस वक्त कोई बचावकर्मियों की टीम वहां मौजूद नहीं थी।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी बालासोर पहुंच चुके हैं। हादसे की तस्वीरें देखकर उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी दुर्घटना है। सभी दिवंगत आत्माओं के लिए हम प्रार्थना करते हैं।   उन्होंने कहा कि कल रात से रेलवे की टीम, NDRF, OSDRF बचाव कार्य में जुटी है। जिनके परिवार के सदस्यों की इस हादसे में मृत्यु हो गई, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। सरकार उन्हें हर संभव मदद करेगी।

रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे ने कल ही मुआवजे का ऐलान कर दिया था, जांच कमेटी का भी गठन किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ओडिशा फायर सेवा की तरफ से यहां 20 गाड़ियां और 250 अधिकारी और कर्मी मौजूद हैं।  NDRF के वरिष्ठ कमांडेंट जैकब किस्पोट्टा ने ताजा जानकारी देते हुए कहा कि ओडिशा हमारी 6 टीम कल रात से यहां तैनात है। लगभग सभी जीवित लोगों को निकाल लिया गया है, अब शवों को निकाला जा रहा है, जल्द ही हम उन्हें भी निकाल लेंगे।

इस बीच केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कोलकाता की अपनी यात्रा बीच में ही छोड़ दी और ओडिशा के बालासोर के लिए रवाना हो गए। उनके कुछ घंटों में बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटनास्थल पर पहुंचने की उम्मीद है।

 

टॅग्स :ओड़िसारेल हादसाAshwini Vaishnav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील