लाइव न्यूज़ :

ओडिशा ट्रेन हादसा: रेलवे प्रवक्ता ने कहा- बचाव अभियान पूरा, बहाली का काम जारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 3, 2023 12:46 IST

रेलवे के प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने शनिवार को बताया कि ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे में बचाव अभियान पूरा कर लिया गया है और मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे के प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है, अब हम रेस्टोरेशन का काम शुरू कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि 238 लोगों की मौत हुई है और 600 से ज्यादा घायल हुए हैं।उन्होंने कहा कि अब तक 100 से अधिक लोगों ने अनुग्रह राशि का दावा किया है।

भुवनेश्वर (ओडिशा): रेलवे के प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने शनिवार को बताया कि ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे में बचाव अभियान पूरा कर लिया गया है और मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। एएनआई से बात करते हुए कार्यकारी निदेशक सूचना प्रकाशन रेलवे बोर्ड अमिताभ शर्मा ने कहा "रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है, अब हम रेस्टोरेशन का काम शुरू कर रहे हैं।" 

उन्होंने आगे कहा, "238 लोगों की मौत हुई है और 600 से ज्यादा घायल हुए हैं। इस रूट पर कवच उपलब्ध नहीं था।" उन्होंने कहा कि अब तक 100 से अधिक लोगों ने अनुग्रह राशि का दावा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि घटना के मद्देनजर कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और उनके मार्ग में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने कहा, "अब तक 100 से अधिक लोगों ने अनुग्रह राशि का दावा किया है।" 

शर्मा ने ये भी कहा, "इसके लिए काउंटर तीन स्थानों- बालासोर, सोरो और बहनागा बाजार में स्थापित किए गए हैं। अभी तक 48 ट्रेनें रद्द, 39 को डायवर्ट और 10 को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।" ओडिशा के मंत्री अतनु सब्यसाची नायक ने एएनआई को बताया कि अधिकारियों की प्राथमिकता मरीजों को उचित इलाज मुहैया कराना है।

उन्होंने कहा, "हमारी प्राथमिकता इलाज है। डॉक्टर तैयार हैं। सीएम ने अस्पतालों में सब कुछ तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।" हावड़ा के रास्ते में 12864 बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और बगल की पटरियों पर गिर गए। समानांतर ट्रैक पर विपरीत दिशा से आ रही 12841 शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतरे डिब्बों से जा टकराई।

करीब 12 कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतर गए और तीसरे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गए। अधिकारियों के मुताबिक, हादसा शुक्रवार शाम करीब सात बजे हुआ। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान का जायजा लिया। वैष्णव ने शनिवार को कहा, "विस्तृत उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी और रेल सुरक्षा आयुक्त भी स्वतंत्र जांच करेंगे।"

उन्होंने कहा, "हमारा ध्यान बचाव और राहत कार्यों पर है। जिला प्रशासन से हरी झंडी मिलने के बाद बहाली शुरू होगी।"

टॅग्स :ओड़िसाअश्विनी वैष्णव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो