लाइव न्यूज़ :

ओडिशा ट्रेन हादसा: मृतकों की शिनाख्त के लिए दिल्ली एम्स भेजे गए डीएनए सैंपल, परिजनों को ढूंढने के लिए अभी भी लोग परेशान

By अंजली चौहान | Updated: June 7, 2023 11:04 IST

दिल्ली के एम्स में ओडिशा ट्रेन हादसे में मरने वालों के शवों के डीएनए सैंपल को भेजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा ट्रेन हादसे में करीब 288 लोगों की मृत्यु हो गई है हादसे में 1000 लोग घायल है 2 जून को ओडिशा के बालासोर में भीषण ट्रेन हादसा हो गया

नई दिल्ली: ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों के शवों की पहचान अभी भी जारी है। हादसे में मारे गए लोगों के शवों को प्राप्त करने के लिए परिजन अभी भी भटक रहे हैं।

कई शवों की पहचान होनी अब भी बाकि है ऐसे में प्रशासन द्वारा शवों की पहचान के लिए डीएनए सैंपल का साहरा लिया जा रहा है। भुवनेश्वर नगर निगम की ओर से जानकारी दी गई कि ओडिशा से दिल्लीएम्स में करीब 30 डीएनए नमूने भेजे गए हैं।

नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त सूर्यवंशी मयूर विकास ने मंगलवार को एएनआई को बताया कि सभी 30 एकत्रित डीएनए नमूने एम्स दिल्ली भेजे जाएंगे और विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त करने में 7 से 8 दिन लगेंगे। अतिरिक्त आयुक्त ने कहा कि पहचान के इंतजार में विभिन्न अस्पतालों में 80 से अधिक शव पड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा कि बालासोर ट्रेन त्रासदी के पीड़ितों के कई रिश्तेदार एम्स भुवनेश्वर और पांच अन्य केंद्रों में रखे गए शवों की पहचान करने में असमर्थ हैं। अतिरिक्त आयुक्त ने कहा कि वे अपने डीएनए नमूने देने के बाद घर लौट आए और इन एकत्रित नमूनों को एम्स दिल्ली भेजा जाएगा। इन 30 डीएनए की जांच के बाद उनके रिश्तेदारों को शव करीब एक सप्ताह के बाद सौंपे जाएंगे। 

जानकारी के अनुसार, एम्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शवों की पहचान का दावा करने वालों में से अब तक 10 लोगों के डीएनए के नमूने लिए गए हैं। पहचान होने के बाद शवों को सौंपा जाएगा। अधिकारी के अनुसार, शवों को अब पांच कंटेनरों में रखा जाएगा, जहां उन्हें लंबे समय तक संरक्षित किया जा सकता है। 

इस बीच सरकार इन सभी हस्तांतरण से संबंधित खर्चों का ध्यान रखेगी। भुवनेश्वर नगर निगम और पश्चिम बंगाल सरकार ने ओडिशा के बालासोर में तीन-ट्रेन दुर्घटना के बाद अपने परिजनों की तलाश कर रहे लोगों के लिए एम्स भुवनेश्वर में हेल्पडेस्क स्थापित किए हैं। 

मालूम हो कि बालासोर ट्रेन हादसे के शिकार लोगों में मरने वालों की कुल संख्या 288 बताई जा रही है। इन 288 शवों में से 193 भुवनेश्वर भेजे गए हैं और 94 शव बालासोर को सौंपे गए हैं।

भुवनेश्वर में भेजे गए 193 शवों में से 110 शवों की पहचान कर ली गई है और उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, 83 की पहचान होनी बाकी है। बता दें कि इस हादसे में करीब 1000 लोग घायल है जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 

टॅग्स :एम्सओड़िसादिल्लीरेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील