लाइव न्यूज़ :

Train Accident: भाजपा आज नहीं मनाएगी वर्षगांठ कार्यक्रम, देश भर में होने वाले सभी कार्यक्रम किए स्थगित

By भाषा | Updated: June 3, 2023 09:36 IST

केंद्र में भाजपा नीत सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर पार्टी ने 30 मई से 30 जून के बीच देश भर में कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने इस संबंध में ट्वीट किया और भीषण हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया। नड्डा ने कहा कि मैं इस हृदय विदारक घटना से मर्माहत हूं।

नयी दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर शनिवार को निर्धारित कार्यक्रमों को ओडिशा के बालासोर में भीषण ट्रेन हादसे के मद्देनजर स्थगित कर दिया है। इस भीषण ट्रेन हादसे में अब तक 233 लोगों की मौत हो गई है।

पार्टी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने इस संबंध में ट्वीट किया और भीषण हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘‘ओडिशा के बालासोर में कल शुक्रवार शाम को हुआ भयावह रेल हादसा अत्यंत ही दुखद और मन को शोकाकुल कर देने वाला है। मैं इस हृदय विदारक घटना से मर्माहत हूं।’’

नड्डा ने कहा, ‘‘इस भीषण रेल दुर्घटना को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज होने वाले कार्यक्रमों के साथ-साथ देश भर में होने वाले अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है।’’ उन्होंने हादसे में लोगों की मौत होने पर शोक प्रकट करते हुए कहा, ‘‘मैं परमपिता परमेश्वर से शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं। ईश्वर मृत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें। ओम शांति।’’

केंद्र में भाजपा नीत सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर पार्टी ने 30 मई से 30 जून के बीच देश भर में कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है। ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी के टकराने से जुड़े रेल हादसे में 233 यात्रियों की मौत हो गई है और 900 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। 

टॅग्स :जेपी नड्डाBJPरेल हादसाओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए