लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: निर्माणाधीन वाटर पंप के अंदर दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत

By भाषा | Updated: August 2, 2019 20:52 IST

Open in App

ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन वाटर पंप के अंदर तीन व्यक्तियों की जहरीली गैसों की वजह से दम घुटने से मौत हो गयी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मानचेश्वर थानाक्षेत्र के पंडारा क्षेत्र में पश्चिम बंगाल के श्रमिक मेहराब हटाने के लिए पंप में उतरे थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ ऐसा जान पड़ता है कि पंप के अंदर जहरीली गैसों से दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत हो गयी।’’ उन्होंने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब उनके साथी श्रमिक निर्माण स्थल पर लौटे और फिर उन्होंने इसकी सूचना दूसरों को दी। ये श्रमिक कुछ देर कहीं बाहर गये थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ उन्हें लगा कि तीनों पंप के अंदर फंस गये और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। साथी श्रमिक पुलिस की मदद से पंप के अंदर गये लेकिन तबतक तीनों बेहोश हो चुके थे।’’ पुलिस और अग्निशमन अधिकारी उन्हें समीप के अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ बिल्डिंग के मालिक और उस ठेकेदार का पता लगाया जा रहा है जिसने इन श्रमिकों को काम पर लगाया था। ’’ अधिकारी के मुताबिक शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाये गये हैं। 

टॅग्स :ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील