लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: ऑनलाइन कक्षा के दौरान पहाड़ी से गिरने से छात्र की मौत

By भाषा | Updated: August 18, 2021 21:57 IST

Open in App

ओडिशा के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन कक्षा में हिस्सा लेने के दौरान पहाड़ी से गिरने से 13 वर्षीय आदिवासी छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बेहतर इंटरनेट सेवा की उपलब्धता के लिए मंगलवार को छात्र अंद्रिया जगरंगा पदमापुर ब्लॉक में पंडरगुडा गांव के पास एक पहाड़ी पर चढ़ा था। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन क्लास लेने के दौरान कटक के एक स्कूल की आठवीं कक्षा का छात्र जगरंगा बड़े पत्थर पर बैठा था जोकि फिसल गया और वह पहाड़ी से नीचे आ गिरा, जिसमें दबकर उसका पैर कुचल गया। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोग छात्र को पदमापुर के एक अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब तीन दिन बाद केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव का जिला में दौरा प्रस्तावित है। जिलाधिकारी एस के मिश्रा ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है और वे इस बारे में जांच करेंगे। वहीं, गुनुपुर के उप जिलाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र के कई छात्र खराब इंटरनेट सेवा के चलते ऑनलाइन कक्षा में भाग लेने के लिए पहाड़ी पर चढ़ते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारसर्वम एआई मई में पेश करेगी स्वदेशी 'स्मार्ट चश्मा', एचएमडी के साथ भी साझेदारी

कारोबार10,000 करोड़ रुपये के कोष के साथ ‘स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0’ को मंजूरी?, शहरी कायाकल्प के लिए 100000 करोड़ रुपये

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारतअश्विनी वैष्णव पर दांव क्यों लगा रहा केंद्र?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?