लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस के कोच में अचानक निकलने लगा धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप

By अंजली चौहान | Updated: July 11, 2023 20:28 IST

ओडिशा में डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस के एक कोच से धुआं निकलने के कारण यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

Open in App
ठळक मुद्देडिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं ब्रेक बाइंडिंग के कारण हुआ हादसा किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं

ब्रह्मपुर: ओडिशा में मंगलवार को ब्रह्मपुर स्टेशन के पास डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस के एक कोच में  अचानक धुआं निकलने लगा। इस धुएं को देख ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कई यात्री खिड़कियों से कूद कर बाहर भागने लगे। 

रेलवे ने बताई वजह 

इस घटना पर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना "ब्रेक बाइंडिंग" के कारण हुई क्योंकि एक बोरी कोच के पहिये में फंस गई थी, बोरी को हटा दिया गया और अग्निशामक यंत्र का उपयोग करके आग बुझा दी गई।

उन्होंने बताया कि धुआं किसी दुर्घटना के कारण नहीं बल्कि एक कोच के पहिए में एक बोरी फंस जाने के कारण ब्रेक बाइंडिंग के कारण निकला था। हमने पहिये से बोरी हटा दी है और अग्निशामक यंत्र का भी उपयोग किया है। ट्रेन करीब 15-30 मिनट तक रुकी रही। 

रेलवे अधिकारी बसंत कुमार सत्पथी ने कहा, ''ब्रह्मपुर स्टेशन पर गहन जांच की जाएगी।''

हालांकि, इस हादसे के कारण कुछ समय के लिए यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग ट्रेन कोच से उतर कर भागने लगे। मगर बाद में शांति का माहौल हो गया। 

ओडिशा के बालासोर में हुई थी तीन ट्रेनों की टक्कर 

बता दें कि यह घटना बालासोर में चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस, हावड़ा जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी की ट्रिपल-ट्रेन दुर्घटना के एक महीने बाद हुई है।

इस भीषण ट्रेन हादसे में तीन ट्रेनों की टक्कर के कारण सैकड़ों लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बालासोर ट्रेन हादसे में कम से कम 291 लोगों की मौत हो गई और 1000 से अधिक लोग घायल हो गए। सेंट्रा ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने दुर्घटना के सिलसिले में रेलवे के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया।  

टॅग्स :ओड़िसारेल हादसाभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील