लाइव न्यूज़ :

ओडिशा ने जरूरतमंद राज्यों को 500 मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन भेजी : पुलिस

By भाषा | Updated: April 25, 2021 10:42 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 25 अप्रैल ओडिशा ने पिछले 48 घंटों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और अन्य जरूरतमंद राज्यों के लिये पुलिस के सुरक्षा घेरे में करीब 510 मीट्रिक टन चिकित्सीय ऑक्सीजन के साथ कम से कम 29 टैंकर रवाना किये हैं।

ओडिशा पुलिस द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इसके अलावा शनिवार तक ढेंकनाल, राउरकेला और अंगुल से 15 और टैंकरों को रवाना किया गया। राज्य पुलिस ने टैंकरों को जल्दी पहुंचाने के लिए एक गलियारा (कॉरिडोर) बनाया है ताकि विभिन्न राज्यों में हजारों जरूरतमंद मरीजों को बिना देरी के ऑक्सीजन पहुंचाई जा सके।

एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) वाई के जेठवाइस के नेतृत्व में गठित किया गया विशेष प्रकोष्ठ ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे राज्यों को इसकी आपूर्ति कर रहा है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ओडिशा में मरीजों के लिए रोज 23.78 टन मेडिकल ऑक्सीजन की आवश्यकता है जबकि राज्य में सिलेंडर ऑक्सीजन का रोज 129.68 टन उत्पादन है। इसके अलावा तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन (एलएमओ) का रोज 60 टन उत्पादन किया जा रहा है।

बरहामपुर में एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 10 मई तक एक एलएमओ संयंत्र शुरू किया जाएगा जबकि 15 कोविड अस्पतालों में भी एलएमओ संयंत्र लगाने की योजना है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पी के मोहपात्र ने कहा कि ओडिशा अपनी आवश्यकताएं पूरी करने के बाद अन्य जरूरतमंद राज्यों को ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रहा है। राज्य की जरूरतों को नजरअंदाज करते हुए दूसरे राज्यों को ऑक्सीजन देने का सवाल ही नहीं उठता। साथ ही उन्होंने उन आरोपों को भी खारिज कर दिया कि ओडिशा में कुछ मरीजों को ऑक्सीजन नहीं दी गई।

इस बीच भाजपा के प्रदेश महासचिव पृथ्वीराज हरिचंदन ने आरोप लगाया कि बरहामपुर में एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ऑक्सीजन का भंडार खत्म हो गया है और शुक्रवार रात को ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों की मौत हुई।

बहरहाल गंजम जिला प्रशासन ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतगोवा अग्निकांड: गौरव और सौरभ लूथरा का पासपोर्ट रद्द करने पर विचार कर रहा विदेश मंत्रालय, गोवा सरकार ने पत्र दिया?

क्रिकेटसच कहूं तो अगर रोहित भैया डांट नहीं रहे तो लगता कुछ गड़बड़ है, क्या हुआ, डांट क्यों नहीं रहे?,  यशस्वी जायसवाल ने कहा-मेरी किसी बात से बुरा तो नहीं लगा?

भारतपीएम मोदी से मिले राहुल गांधी?, मुख्य सूचना आयुक्त और 8 सूचना आयुक्तों के चयन पर बैठक, कांग्रेस सांसद ने असहमति पत्र दिया

भारतइजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन?, गाजा शांति योजना पर बातचीत

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री माजी लाडकी बहीण योजनाः 8000 सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिला?, अदिति तटकरे ने कहा- 12,000 से 14,000 महिलाओं ने पति खातों का किया इस्तेमाल

भारतक्या अधिकारी उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ को प्राथमिकी में नामजद न करके बचाने की कोशिश कर रहे हैं?, मुंबई उच्च न्यायालय ने पुणे विवादास्पद भूमि सौदे पर पूछे सवाल?

भारतVIDEO: संसद में अमित शाह और राहुल गांधी की भिड़ंत, देखें वीडियो

भारतVIDEO: लोकसभा में अमित शाह का तीखा वार! बोले– "दो बड़े बोलें तो बीच में मत बोलो...", विपक्ष रह गया सन्न!

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य