लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में 23 वर्षों में इस मानसून में सबसे कम बारिश

By भाषा | Updated: September 2, 2021 13:21 IST

Open in App

ओडिशा में दो दशकों से अधिक समय में, इस मानसून में सबसे कम वर्षा दर्ज की गयी। मौसम विज्ञान केंद्र ने चिंता जतायी कि कम बारिश से राज्य में सूखा पड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने यहां बताया कि ओडिशा में इस साल एक जून से 31 अगस्त के बीच केवल 661.1 मिलीमीटर ही बारिश हुई जो सामान्य बारिश से 29 प्रतिशत कम है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बुधवार को बताया गया कि पिछले 120 वर्षों में यह छठी बार है जब इस अवधि के दौरान दक्षिण पश्चिम मानसून से होने वाली वर्षा 29 प्रतिशत या उससे अधिक कम रही है।इसमें कहा गया है कि अगस्त में बारिश कम होने के कारण मानसूनी वर्षा में कमी दर्ज की गयी है। राज्य में इस महीने 204.9 मिमी बारिश हुई जो सामान्य बारिश के मुकाबले 44 प्रतिशत कम है। पिछले 120 वर्षों में केवल तीन बार (1965 में, 1987 में और 1998 में) अगस्त में बारिश 204.9 मिमी से कम हुई है। विज्ञप्ति के अनुसार, अगस्त में केवल चार जिलों में सामान्य बारिश हुई जबकि 18 जिलों में बारिश में कमी दर्ज की गयी। आठ जिलों बौध, संबलपुर, सोनपुर, अंगुल और बोलांगीर, कंधमाल, बारगढ़ और जाजपुर में काफी कम बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में अगस्त के दौरान कम दबाव का क्षेत्र होने के कारण बारिश में कमी दर्ज की गयी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान जताया है कि राज्य में सितंबर में सामान्य 226.6 मिमी बारिश होगी। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को अधिकारियों को आकस्मिक फसल योजना तैयार करने और किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारतओडिशा राज्यसभा चुनाव: 4 सीट पर मतदान, बीजेपी 2 और बीजद खाते में 1 सीट?, चौथी सीट पर कौन मारेगा बाजी?, कांग्रेस और सीपीएम के पास 15 विधायक, खरीद फरोख्त की संभावना?

भारतCP Radhakrishnan vs Sudershan Reddy: धनखड़ की जगह कौन लेगा?, राधाकृष्णन या सुदर्शन, 9 सितंबर को शाम 6 बजे फैसला, मतदान से दूर बीजद-बीआरएस

भारतVice Presidential Elections News: बीजद के 7 एमपी, नवीन पटनायक ने किया 'खेला'?, उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहने का फैसला

भारतVice President Election 2025: नवीन पटनायक के बाद दिल्ली में सीएम माझी, ओडिशा से 31 सांसद, भाजपा के पास 23 एमपी, जानें समीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"