लाइव न्यूज़ :

उड़ीसा : शौच के लिए गई नाबालिग लड़की का हुआ अपहरण, आरोपियों ने तीन दिन तक किया रेप

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 18, 2021 15:55 IST

उड़ीसा के नबरंगपुर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दो लोगों ने मिलकर अपहरण कर दुष्कर्म किया और तीन दिनों तक लगातार उसके साथ बर्बरता की ।

Open in App
ठळक मुद्दे14 वर्षीय नाबालिग लड़की को अगवा कर दो लोगों ने किया दुष्कर्मबेटी का पता लगने पर माता-पिता ने उसे बचायाआरोपियों को पुलिस ने मां की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया है

भुवनेश्वर : ओडिशा के नबरंगपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है । यहां दो लोगों ने कथित तौर पर एक 14 वर्षीय लड़की का अपहरण कर लिया और लगातार तीन दिनों तक उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया । घटना 10 अक्टूबर को हुई थी, लेकिन पीड़िता की मां ने शनिवार को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद दोनों आरोपियों की पहचान उमेश हरिजन और संतोष टाकरी के रूप में हुई, जिन्हें अपहरण और रेप के मामले में  पुलिस ने पकड़ लिया ।

नाबालिग लड़की जिले के पापदहांडी प्रखंड के तुरुंजा गुडा गांव की रहने वाली है ।  आरोपी ने उसे कार में उस वक्त अगवा कर लिया जब वह पास के खेत में शौच के लिए गई थी । दोनों उसे पड़ोसी कोरापुट जिले के सुनाबेड़ा ले गए, जहां कथित तौर पर लगातार तीन दिनों तक उसका यौन उत्पीड़न किया गया ।

दोनों गुरुवार को नाबालिग को सेमल गांव लेकर आए । जब उसके माता-पिता को पता चला कि उनकी बेटी सेमल में है तो उन्होंने उसे बचाया । द न्यू इंडियन एक्सप्रेस द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, बचाए जाने के बाद नाबालिग लड़की ने अपने माता-पिता को अपनी आपबीती सुनाई सामने , लेकिन उन्होंने पुलिस को अपराध की रिपोर्ट करने से इनकार कर दिया ।

बाद में, ग्रामीणों ने पीड़िता की मां को पुलिस से संपर्क करने के लिए राजी किया । इसके बाद शनिवार को लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई । रिपोर्ट में कहा गया है कि उसकी शिकायत के आधार पर पापदहांडी पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।

एक अन्य घटना में, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में तीन युवकों ने बंदूक की नोक पर एक 17 वर्षीय लड़की का कथित रूप से अपहरण कर लिया और बाद में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया । लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।

लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 17 और 16 साल के दो भाइयों सहित तीन युवकों ने कथित तौर पर बंदूक की नोक पर उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया, जब वह कचरा डंप करने के लिए जा रही थी । तीनों उसे जंगल में ले गए, जहां उन्होंने उसका यौन शोषण किया और बाद में भाग गए । 

टॅग्स :ओड़िसारेपक्राइमPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील