लाइव न्यूज़ :

Odisha New CM: ओडिशा में भाजपा का कौनसा चेहरा बनेगा मुख्यमंत्री? शीर्ष पद के लिए सामने आए ये नाम

By रुस्तम राणा | Updated: June 11, 2024 14:51 IST

नए मुख्यमंत्री को बुधवार, 12 जून को शपथ दिलाई जाएगी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, जो पार्टी पर्यवेक्षक हैं, 11 जून को महत्वपूर्ण भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए ओडिशा की राजधानी जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा चुनावों में 147 सीटों में से 78 सीटें जीतकर पहली बार ओडिशा में सत्ता में आई भाजपानए मुख्यमंत्री को बुधवार, 12 जून को शपथ दिलाई जाएगीपर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव ओडिशा पहुंचे

भुवनेश्वर: हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में 147 सीटों में से 78 सीटें जीतकर पहली बार ओडिशा में सत्ता में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंगलवार को अपने नेता का चुनाव करने के लिए पूरी तरह तैयार है। नए मुख्यमंत्री को बुधवार, 12 जून को शपथ दिलाई जाएगी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, जो पार्टी पर्यवेक्षक हैं, 11 जून को महत्वपूर्ण भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए ओडिशा की राजधानी जा रहे हैं।

विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत ऐतिहासिक है, न केवल इसलिए कि वह राज्य में पहली बार सत्ता में आई है, बल्कि इसलिए भी कि इसने राज्य में नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजद के पांच बार के शासन को समाप्त कर उसे मात्र 51 सीटों पर ला दिया है। भाजपा ने राज्य की 21 लोकसभा सीटों में से 20 सीटें भी जीतीं। ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ हुए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के शीर्ष नेता 12 जून को भुवनेश्वर के जनता मैदान में होने वाले पार्टी के पहले सीएम और उनके मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। 

शपथ ग्रहण समारोह में अब बस एक दिन बाकी है, लेकिन ओडिशा के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा जोरों पर है। पहले ओडिशा के पार्टी नेता धर्मेंद्र प्रधान और जुएल ओराम को मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे बताया जा रहा था। लेकिन दोनों के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद उनकी उम्मीदवारी खारिज हो गई है।

तो फिलहाल सबसे आगे की दौड़ में ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल शामिल हैं, जो ओडिशा की चंदबली विधानसभा सीट से 2000 से भी कम वोटों से चुनाव हार गए हैं। सामल ने मीडिया को बताया कि मंगलवार को विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से तय किए गए निर्णय के बाद एक ओडिया व्यक्ति ही मुख्यमंत्री होगा।

65 वर्षीय सामल 2004 से 2008 तक राज्य में बीजद-भाजपा गठबंधन सरकार में मंत्री रह चुके हैं। मार्च 2023 में शुरू होने वाले वर्तमान कार्यकाल से पहले, सामल 1999 से 2004 तक ओडिशा भाजपा अध्यक्ष थे। पूर्व राज्य भाजपा प्रमुख सुरेश पुजारी का नाम भी सीएम पद के लिए चर्चा में है। पूर्व सांसद पुजारी 2024 के विधानसभा चुनावों में ब्रजराजनगर विधानसभा सीट से चुने गए थे। 

64 वर्षीय पुजारी पेशे से वकील हैं और बरगढ़ से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। गिरीश मुर्मू - सीएजी? शीर्ष पद के लिए सबसे आगे चल रहे उम्मीदवारों में एक और नाम गिरीश मुर्मू का है। गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी 65 वर्षीय मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले के मूल निवासी हैं। जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने उनके प्रधान सचिव के रूप में काम किया था।

मुर्मू अगस्त 2020 से भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) है। वह जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल (L-G) भी रह चुके हैं। पटनागढ़ के पूर्व राजघराने से आने वाले वरिष्ठ विधायक के वी सिंह देव भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में से एक हैं। देव पटनागढ़ विधानसभा सीट से छह बार जीत चुके हैं और पहले राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता बैजयंत ‘जय’ पांडा और प्रताप सरगी, जो लोकसभा के लिए चुने गए हैं, भी सीएम पद के लिए चर्चा में हैं।

टॅग्स :ओड़िसाBJPराजनाथ सिंहBhupendra Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की