लाइव न्यूज़ :

Odisha New CM: ओडिशा में कौन होगा नया मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव करेंगे तय, कल बैठक और 12 जून को शपथ ग्रहण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 10, 2024 15:45 IST

Odisha New CM: भाजपा ने ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देOdisha New CM: विधायक दल की बैठक मंगलवार को होगी और नयी सरकार 12 जून को शपथ लेगी।Odisha New CM: राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में वरिष्ठ नेतागण विधायकों के साथ चर्चा करेंगे।Odisha New CM: मनमोहन सामल, के. वी. सिंह एवं मोहन माझी भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं।

Odisha New CM: ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की बैठक होगी और उसके अगले दिन नयी सरकार शपथ लेगी। भाजपा ने 147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा में 78 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। हालांकि, पार्टी ने अभी तक अपने नेता का चयन नहीं किया है जो राज्य की बागडोर संभालेंगे। ओडिशा के वरिष्ठ सांसद धर्मेंद्र प्रधान के केंद्र सरकार में मंत्री नियुक्त किए जाने के बाद उनके राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनने की संभावना क्षीण दिख रही है। अब सबकी नजरें ब्रजराजनगर क्षेत्र से विधायक सुरेश पुजारी पर हैं, जो सोमवार को नयी दिल्ली से लौटे। भाजपा के ओडिशा प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर के अनुसार, पार्टी विधायक दल की बैठक मंगलवार को होगी और नयी सरकार 12 जून को शपथ लेगी।

नवनिर्वाचित विधायक सुरेश पुजारी ने सोमवार को नयी दिल्ली से लौटने के बाद संवाददाताओं से कहा, "नवनियुक्त पर्यवेक्षकों राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में वरिष्ठ नेतागण विधायकों के साथ चर्चा करेंगे।" भाजपा ने ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुजारी के अलावा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल, के. वी. सिंह एवं मोहन माझी भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं। एक वरिष्ठ नेता ने हालांकि हाल ही में कहा था कि भाजपा नेतृत्व लोगों को चकित कर सकता है, जैसा उसने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में किया था।

उन राज्यों में मुख्यमंत्री पद के लिए ऐसे नामों की घोषणा की गई थी, जिनके बारे में राजनीतिक विशेषज्ञों ने अनुमान नहीं लगाया था। पार्टी ने 12 जून को शपथ ग्रहण समारोह से पहले राज्य की राजधानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक रोड शो आयोजित करने का प्रस्ताव किया है। राज्य की 21 लोकसभा सीटों में से 20 पर भी भाजपा ने जीत हासिल की है।

टॅग्स :ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024BJPराजनाथ सिंहओड़िसाओडिशा लोकसभा चुनाव २०२४Odisha AssemblyOdisha Lok Sabha Election 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतDRDO के हाई-स्पीड रॉकेट-स्लेज ट्रायल में फाइटर जेट एस्केप सिस्टम की सफलता दिखाई गई | WATCH

भारतलालू प्रसाद यादव की कथित निर्माणाधीन आलीशान हवेली पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- “लालू का समाजवाद लूट-खसोट से संपन्न एकमात्र परिवार का मॉडल है”

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की