लाइव न्यूज़ :

Odisha New CM Live Updates: ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे मोहन माझी, केवी सिंह देव और पार्वती परिदा डिप्टी सीएम

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 11, 2024 18:39 IST

Odisha New CM Live Updates: मतदान के बाद चार जून को हुई मतगणना में भाजपा ने 147 विधानसभा सीट में से 78 सीट जीतकर बहुमत हासिल किया। 

Open in App
ठळक मुद्देOdisha New CM Live Updates: शपथ ग्रहण समारोह 12 जून को शाम पांच बजे आयोजित किया जाएगा।Odisha New CM Live Updates: ओडिशा में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया।Odisha New CM Live Updates: भाजपा को 147 सदस्यीय राज्य विधानसभा में बहुमत मिला है।

Odisha New CM Live Updates: ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को घोषणा की। उन्होंने कहा कि केवी सिंह देव और पार्वती परिदा को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। माझी क्योंझर सीट से विधायक हैं। ये निर्णय भाजपा विधायक दल की बैठक में लिए गए, जिसमें सिंह और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए थे। मोहन चरण को ओडिशा में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया। भाजपा को 147 सदस्यीय राज्य विधानसभा में बहुमत मिला है। मतदान के बाद चार जून को हुई मतगणना में भाजपा ने 147 विधानसभा सीट में से 78 सीट जीतकर बहुमत हासिल किया। शपथ ग्रहण समारोह 12 जून को शाम पांच बजे आयोजित किया जाएगा।

चार बार के क्योंझर विधायक मोहन को ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। केवी सिंह देव और पार्वती परिदा दो डिप्टी सीएम भी चुने गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शीर्ष भाजपा नेता और पार्टी के मुख्यमंत्री बुधवार को भुवनेश्वर के जनता मैदान में आयोजित होने वाले पार्टी के पहले सीएम और उनके मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

मोहन चरण ओडिशा की क्योंझर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। उन्होंने इस सीट पर बीजू जनता दल की मीना माझी को हराया। मोहन चरण माझी को 87,815 वोट मिले, जबकि मीना माझी को 76,238 वोट हासिल हुए और मोहन माझी ने 11,577 वोटों से जीत दर्ज की।

भाजपा के ओडिशा प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर के अनुसार, पार्टी विधायक दल की बैठक मंगलवार को हुई और नयी सरकार 12 जून को शपथ लेगी। राज्य की 21 लोकसभा सीटों में से 20 पर भी भाजपा ने जीत हासिल की है। राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा विधायक मोहन मांझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे।

टॅग्स :ओड़िसाOdisha AssemblyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतलालू प्रसाद यादव की कथित निर्माणाधीन आलीशान हवेली पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- “लालू का समाजवाद लूट-खसोट से संपन्न एकमात्र परिवार का मॉडल है”

भारतबिहार विधानसभा का 18वें अध्यक्ष चुने गए भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेम कुमार, सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ले गए आसन तक

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की