लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: नवीन पटनायक ने फूंका 2024 के आम चुनाव का बिगुल, बोले- "विपक्ष दल भाजपा और कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रहे हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 2, 2023 15:24 IST

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सोमवार को लोकसभा चुनाव 2024 के महासमर का शंखनाद करते हुए विपक्षी दल भाजपा और कांग्रेस को घेरा

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नवीन पटनायक ओडिशा में किया लोकसभा चुनाव 2024 के महासमर का शंखनादसीएम पटनायक ने बीजेडी के चुनावी अभियान की शुरुआत की, दिखाई पार्टी के पदयात्रा को हरी झंडीसीएम पटनायक ने सूबे में विपक्षी दलों भाजपा और कांग्रेस को जमकर कोसा, बताया विकास विरोधी

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सोमवार को लोकसभा चुनाव 2024 के महासमर में कूद पड़े हैं। सीएम पटनायक ने बीजू जनता दल (बीजेडी) के चुनावी अभियान की शुरुआत की और राज्य में एक महीने तक चलने वाली पार्टी की पदयात्रा को हरी झंडी दिखाई।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार नवीन पटनायक ने इस मौके पर सूबे में विपक्षी दलों भाजपा और कांग्रेस को एक साथ कोसा और कहा कि भाजपा-कांग्रेस दोनों ही जनविरोधी पार्टियां हैं, जिन्हें जनता के विकास से कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा कि ओडिशा में बीजेडी लगातार गरीबों, महिलाओं, युवाओं, एससी और एसटी के लिए काम कर रही है, बावजूद उसके विपक्षी दल ओडिशा की विकास यात्रा को लेकर खुश नहीं हैं।

सीएम पटनायक ने कहा, “विपक्षी दल कांग्रेस और भाजपा ओडिशा की जनता को लगातार गलत जानकारी देकर गुमराह कर रहे हैं और ऐसा अक्सर होता है जब राज्य में चुनाव आते हैं लेकिन खुशी की बात यह है कि जनता हमेशा कांग्रेस और भाजपा के झूठ को खारिज कर देती है।''

उन्होंने कहा, ''ओडिशा में विपक्ष दल भगवान जगन्नाथ और लिंगराज मंदिर परियोजना को रोकने के लिए साजिश रचने की कोशिश कर रहा है। इसलिए राज्य के लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।"

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पटनायक ने यह भी कहा कि संसद में बीजेडी के प्रयास से महिला आरक्षण विधेयक पारित होना, एक बड़ी उपलब्धि है, पार्टी लंबे समय से इसकी मांग कर रही थी, जो अब पूरी हो गई है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा विपक्षी दल भाजपा पर किये गये हमले का जबाव देते हुए भाजपा विधायक सूरज सूर्यवंशी ने कहा कि सीएम पटनायक द्वारा लगाए गए सारे आरोप गलत हैं और पार्टी उनके आरोपों को खारिज करती है।

भाजपा विधायक सूर्यवंशी ने कहा, “बीजेडी के शासन के पिछले 23 वर्षों के शासन में हर साल 1,300 से अधिक हत्याएं और 3,100 बलात्कार के केस दर्ज किये गये हैं। उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि बुनियादी ढांचे के विकास में ओडिशा 14वें और कानून-व्यवस्था की स्थिति में देश में 13वें स्थान पर है।"

उन्होंने कहा, "इस सरकार के खिलाफ भुवनेश्वर के लोअर पीएमजी चौराहे पर लाखों लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। यदि ओडिशा सरकार दावा करती है कि शिकायत समाधान दल लोगों के दरवाजे तक पहुंच गया है, तो पिर लोग भुवनेश्वर में प्रदर्शन करने के लिए क्यों मजबूर हैं।”

वहीं कांग्रेस ने भाजपा की तरह मुख्यमंत्री के बयान की आलोचना की है। कांग्रेस नेता सुदर्शन दास ने कहा कि वह मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के आरोपों से हैरान हैं।

कांग्रेस नेता दास ने कहा, “मैं उनसे लोकतंत्र का सम्मान करने का आग्रह करता हूं और विपक्ष एक छाया सरकार के रूप में कार्य करता है, जो सरकार की खामियों को सामने लाता है। मुख्यमंत्री को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए कि बीजेडी में कोई आंतरिक लोकतंत्र नहीं है।”

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024ओड़िसानवीन पटनायकBJPकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत