लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में बेटपटरी होने के बाद प्लेटफॉर्म तथा प्रतीक्षालय से टकराई मालगाड़ी, 2 की मौत, नवीन पटनायक का आया बयान

By अनिल शर्मा | Updated: November 21, 2022 11:37 IST

अधिकारियों ने बताया कि मालगाड़ी के बेपटरी होने की उचित वजह अभी पता नहीं चल पाई है। हादसे के कारण दोनों लाइन अवरुद्ध हो गईं और इससे ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हुईं।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्वी तटीय रेलवे (ईसीओआर) के अधिकारियों ने बताया कि हादसा सुबह करीब पौने सात बजे हुआ।डांगोवापोसी से छत्रपुर जा रही मालगाड़ी बेपटरी हो गई और उसके आठ डिब्बे प्लेटफॉर्म तथा प्रतीक्षालय से टकरा गए। जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

जाजपुरः ओडिशा के जाजपुर जिले के कोरेई रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक मालगाड़ी के बेपटरी होने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मालगाड़ी के पटरी से उतरने से रेल लाइनें अवरुद्ध और स्टेशन भवन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और पीड़ितों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

पूर्वी तटीय रेलवे (ईसीओआर) के अधिकारियों ने बताया कि हादसा सुबह करीब पौने सात बजे हुआ, जब कुछ लोग प्लेटफॉर्म पर यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि डांगोवापोसी से छत्रपुर जा रही मालगाड़ी बेपटरी हो गई और उसके आठ डिब्बे प्लेटफॉर्म तथा प्रतीक्षालय से टकरा गए। इससे वहां मौजूद कुछ लोग इसकी चपेट में आ गए। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने बताया कि राहत दल, रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

उन्होंने बताया कि जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में स्टेशन परिसर को भी काफी नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने बताया कि मालगाड़ी के बेपटरी होने की उचित वजह अभी पता नहीं चल पाई है। हादसे के कारण दोनों लाइन अवरुद्ध हो गईं और इससे ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हुईं। ईसीओआर ने एक दुर्घटना राहत ट्रेन और एक चिकित्सकीय दल मौके पर भेजा है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट कर हादसे में लोगों के हताहत होने पर दुख व्यक्त किया है। 

टॅग्स :ओड़िसाRailways
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना