लाइव न्यूज़ :

अमर प्रसाद सत्पथी ओडिशा विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त

By भाषा | Updated: May 30, 2019 13:09 IST

पिछली विधानसभा में सरकार के मुख्य सचेतक रहे सत्पथी ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की मौजूदगी में पद की शपथ ली। सरकारी सूत्रों ने बताया कि छह बार के विधायक सत्पथी बृहस्पतिवार और शुक्रवार को राज्य विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलायेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देनवीन पटनायक सरकार ने बुधवार को किसानों की मदद के लिए बनी योजना ‘कालिया’ के तहत धन के वितरण का कार्य शुरू कर दिया।मंत्रिमंडल की पहली बैठक में कालिया योजना से लाभ लेने वालों की संख्या 42 लाख से बढ़ाकर 75 लाख किसान परिवार कर दी गई हैं।

ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने बुधवार को वरिष्ठ विधायक अमर प्रसाद सत्पथी को 16वीं ओडिशा विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में नियुक्त किया।

पिछली विधानसभा में सरकार के मुख्य सचेतक रहे सत्पथी ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की मौजूदगी में पद की शपथ ली। सरकारी सूत्रों ने बताया कि छह बार के विधायक सत्पथी बृहस्पतिवार और शुक्रवार को राज्य विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलायेंगे। 

ओडिशा में किसानों की मदद के लिए बनी योजना पर अमल करना शुरू

ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने बुधवार को किसानों की मदद के लिए बनी योजना ‘कालिया’ के तहत धन के वितरण का कार्य शुरू कर दिया। पटनायक ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘किसानों से वादे के अनुरूप आज हुई मंत्रिमंडल की पहली बैठक में कालिया योजना के लिए तुरंत प्रभाव से धन जारी कर दिया गया और करीब 25 लाख अतिरिक्त किसान एक सप्ताह की अवधि के भीतर इससे लाभान्वित होंगे।’’

उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल की पहली बैठक में कालिया योजना से लाभ लेने वालों की संख्या 42 लाख से बढ़ाकर 75 लाख किसान परिवार कर दी गई हैं। कृषक असिस्टेंस फॉर लाइवलीहुड एडं इंकम आगुमेंटेशन(कालिया) योजना के तहत प्रत्‍यक्ष लाभ अंतरण योजना (डीबीटी) के माध्यम से लगभग 8.4 लाख किसान परिवारों को पांच हजार रुपये की पहली किश्त दे दी गई है।

पटनायक ने अपने चुनावी अभियान में वादा किया था कि उनकी सरकार बनने पर शपथ ग्रहण के पहले दिन, कालिया योजना के तहत धनराशि जारी कर दी जायेगी। 

टॅग्स :ओडिशा विधानसभा चुनाव 2019नवीन पटनायकबीजू जनता दल (बीजेडी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारतराम नाम सत्य है और सीएम माझी हाय-हाय?, 12 मरीजों की मौत, इस्तीफा दें स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग?, ओडिशा विधानसभा में बीजद और कांग्रेस ने हल्ला बोला

भारतRajya Sabha Polls Odisha Chuanv 2026: ओडिशा में कांग्रेस के 14 विधायक और 8 को लेकर टेंशन में आलाकमान?, कर सकते ‘क्रॉस-वोटिंग’?

भारतओडिशा राज्यसभा चुनाव: 4 सीट पर मतदान, बीजेपी 2 और बीजद खाते में 1 सीट?, चौथी सीट पर कौन मारेगा बाजी?, कांग्रेस और सीपीएम के पास 15 विधायक, खरीद फरोख्त की संभावना?

भारतCP Radhakrishnan vs Sudershan Reddy: धनखड़ की जगह कौन लेगा?, राधाकृष्णन या सुदर्शन, 9 सितंबर को शाम 6 बजे फैसला, मतदान से दूर बीजद-बीआरएस

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी