लाइव न्यूज़ :

ओडिशा सरकार पंचायत चुनाव के लिए नयी आरक्षण अधिसूचना जारी करेगी

By भाषा | Updated: December 23, 2021 01:10 IST

Open in App

कटक, 22 दिसंबर ओडिशा सरकार ने बुधवार को उच्च न्यायालय को सूचित किया कि वह पंचायत चुनावों के लिए जारी आरक्षण अधिसूचना को वापस ले लेगी। सरकार ने माना कि यह अधिसूचना ''दोषपूर्ण'' है।

अदालत सीटों के आरक्षण से संबंधित एक अक्टूबर की अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कर रही थी। अदालत ने राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) को एक हलफनामा प्रस्तुत करने के लिए कहा था, जिसमें अगले साल की शुरुआत में होने वाले चुनावों के लिए अपनाई जाने वाली आरक्षण नीति का विवरण मांगा गया था।

याचिकाकर्ता के वकील सुकांत दलेई ने कहा कि सरकारी वकील ने अदालत को सूचित किया कि सीटों के आरक्षण के लिए एक नयी अधिसूचना अगले सोमवार को जारी की जाएगी और आपत्तियां 3 जनवरी तक स्वीकार की जाएंगी।

दलेई ने कहा, ''सरकार 5 जनवरी को आपत्तियों पर सुनवाई के बाद 7 जनवरी को अंतिम आरक्षण सूची एसईसी को सौंपेगी।''

मुख्य न्यायाधीश एस मुरलीधर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ बीरेंद्र दास द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही है।

याचिकाकर्ता ने कहा था कि अगर 1 अक्टूबर की अधिसूचना को लागू किया गया तो अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदाय अपने संवैधानिक और वैधानिक अधिकारों को पूरी तरह से खो देंगे।

दास ने कहा कि सरकार की अधिसूचना 1992 के 73वें संविधान संशोधन के विपरीत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए