लाइव न्यूज़ :

ओड़िशा सरकार ने इस महीने स्कूल खोलने के फैसले को टाला

By भाषा | Updated: November 6, 2020 17:04 IST

Open in App

भुवनेश्वर, छह नवंबर देश में कोरोना वायरस महामारी के दूसरे लहर के मध्य दिसंबर तक आने की संभावनाओं के बीच ओड़िशा सरकार ने घोषणा की है कि राज्य प्रशासन ने इस महीने स्कूल खोलने फैसले को टाल दिया है।

ओड़िशा के स्कूल एवं मास शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने बताया कि राज्य सरकार ने पहले निर्णय किया था कि नौवीं से 12 वीं कक्षा के छात्रों के लिये स्कूली गतिविधि की शुरूआत नवंबर महीने में करेगी, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के दूसरे लहर की आशंका के आलोक में सरकार अपनी योजना पर पुनर्विचार करेगी ।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हाल ही में संभावित दूसरे लहर के बारे में चेताया था और इस सुझाव के बाद विभाग ने छात्रों के स्वास्थ्य को जोखिम नहीं डालने का निर्णय किया है ।

दास ने कहा कि स्कूल को खोलने के आलोक में विभाग पहले ही मानक संचालन प्रक्रिया पर काम कर चुका है लेकिन महामारी की स्थिति ऐसी है कि कैंपस की गतिविधि की अनुमति नहीं देता है।

मंत्री ने कहा कि इस बारे में अगला निर्णय कलेक्टरों एवं जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ परामर्श के बाद किया जायेगा ।

दास ने कहा कि अब से छात्र लगातार आनलाइन पढाई करते रहेंगे।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए