लाइव न्यूज़ :

ओडिशा सरकारः जाजपुर, कंधमाल, कोरापुट, गंजाम, मल्कानगिरी, पुरी, खुर्दा और नबरंगपुर में नए डीएम, 30 में से 16 जिलों को नए जिलाधिकारी मिले, देखिए लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2025 18:57 IST

Odisha Government: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1995 बैच के अधिकारी और अपर मुख्य सचिव हेमंत शर्मा को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह आईपीआईसीओएल के अध्यक्ष भी बने रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय कुमार सिंह का सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार समाप्त कर दिया गया है।संजीव कुमार मिश्रा को वित्त विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।राज्यपाल के प्रमुख सचिव एनबीएस राजपूत को लोक उद्यम विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है।

भुवनेश्वरः ओडिशा सरकार ने मंगलवार को एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और जिलाधिकारी स्तर के 49 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। सामान्य प्रशासन और लोक शिकायत विभाग की ओर से जारी एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक, राज्य के 30 में से 16 जिलों को नए जिलाधिकारी मिलेंगे, जिनमें जाजपुर, कंधमाल, कोरापुट, गंजाम, मल्कानगिरी, पुरी, खुर्दा और नबरंगपुर समेत अन्य शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1995 बैच के अधिकारी और अपर मुख्य सचिव हेमंत शर्मा को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह आईपीआईसीओएल के अध्यक्ष भी बने रहेंगे।

अधिसूचना के अनुसार, संजय कुमार सिंह का सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार समाप्त कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि संजीव कुमार मिश्रा को वित्त विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है और वह आईडीसीओ के अध्यक्ष बने रहेंगे, जबकि 2006 बैच की आईएएस अधिकारी रूपा रोशन साहू, जो बरहामपुर के दक्षिणी संभाग में राजस्व संभागीय आयुक्त (आरडीसी) के रूप में कार्यरत हैं, को राज्यपाल का आयुक्त-सह-सचिव नियुक्त किया गया है।

अधिसूचना में कहा गया है कि राज्यपाल के प्रमुख सचिव एनबीएस राजपूत को लोक उद्यम विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, उन्हें ओएसआरटीसी के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इसमें कहा गया है कि खेल एवं युवा सेवा विभाग के प्रमुख सचिव तथा ओपीटीसीएल के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे 1999 बैच के आईएएस अधिकारी भास्कर ज्योति शर्मा को आबकारी विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है।

वह ओपीटीसीएल के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे। अधिसूचना के मुताबिक, ज्योति शर्मा के कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आबकारी विभाग के आयुक्त-सह-सचिव के रूप में गुहा पूनम तपस कुमार की अतिरिक्त नियुक्ति समाप्त हो जाएगी।

टॅग्स :ओड़िसाMohan Majhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत