लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के नंदनकानन चिड़ियाघर में चार हाथियों की मौत, यह खतरनाक वायरस ले रहा गजराजों की जान

By भाषा | Updated: September 22, 2019 13:41 IST

ओडिशा के नंदनकानन चिड़ियाघर में खतरनाक एंडोथेलियोट्रोफिक हर्प्स वायरस (ईईएचवी) से चार हाथियों की मौत ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। वन एवं पर्यावरण मंत्री बी कारूखा ने असम और केरल के विशेषज्ञों से मदद मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के नंनदकानन में चिड़ियाघर में हाथियों के बच्चे एंडोथेलियोट्रोफिक हर्प्स वायरस का शिकार बन रहे हैं। अब तक आठ में से चार हाथियों की मौत हो गई है।ओडिशा के वन एवं पर्यावरण मंत्री बी कारूखा ने हाथियों बचाने के लिए असम और केरल के विशेषज्ञों से मदद मांगी है।

ओडिशा के नंदनकानन चिड़ियाघर में एक वायरस की वजह से चार हाथियों की मौत हो गई। ओडिशा सरकार ने इस वायरस से निपटने के लिए असम और केरल के विशेषज्ञों से सहायता मांगी है। इन हाथियों के बच्चों की मौत एंडोथेलियोट्रोफिक हर्प्स वायरस (ईईएचवी) की वजह से एक महीने के भीतर हुई है। ईईएचवी वायरस ज्यादातर हाथियों के 15 साल तक के बच्चों को प्रभावित करता है।

ओडिशा के वन एवं पर्यावरण मंत्री बी कारूखा ने शनिवार को बताया, ‘‘राज्य सरकार ने असम और केरल के विशेषज्ञों से संपर्क किया है। वहां भी इसी तरह के वायरस ने हाथियों की जान ली थी।’’ इस तरह के वायरस को फैलने को रोकने के लिए कोई टीका उपलब्ध नहीं है, इसलिए राज्य सरकार ने विशेषज्ञों से सहायता मांगी है।

मंत्री ने बताया कि आठ हाथियों में से चार की मौत इस वायरस की वजह से हुई है। हाथियों को बचाने की कोशिश जा रही है। हालिया मौत शनिवार रात में हुई। एक मादा हाथी ‘गौरी’ की मौत हुई। बचे हुए चार हाथियों में से तीन व्यस्क हैं।

मंत्री ने कहा कि ज्यादातर हाथी राज्य के अलग-अलग जंगल क्षेत्र से लाए गए हैं। उनके रक्त के नमूने लिए जाएंगे ताकि इस वायरस को जंगल में फैलने से रोका जा सके। नंदनकानन चिड़ियाघर के उप निदेशक जयंत दास ने कहा कि चिड़ियाघर में हाथियों की जान बचाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसकी कोई जानकारी नहीं है कि वायरस से बाकी बचे हाथी प्रभावित हैं या नहीं।

टॅग्स :ओड़िसाहाथी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील