लाइव न्यूज़ :

सौ प्रतिशत टीकाकरण के लिए लघु योजना पर ध्यान केंद्रित कर रहा है ओडिशा

By भाषा | Updated: November 16, 2021 18:56 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 16 नवंबर ओडिशा सरकार ने मंगलवार को जिला कलेक्टर से 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीके की खुराक देने के संबंध में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के लिए गांव और पंचायत स्तर पर लघु योजनाएं तैयार करने का आग्रह किया।

अतिरिक्त स्वास्थ्य मुख्य सचिव राज शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने नवंबर के अंत तक 90 प्रतिशत और दिसंबर तक शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक देने का लक्ष्य रखा है।

शर्मा मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्र की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

ओडिशा में 82.4 प्रतिशत वयस्कों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि राष्ट्रीय औसत 79.8 फीसदी है। वहीं राज्य में 41.5 प्रतिशत आबादी को दूसरी खुराक दी गई है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 38.4 फीसदी है।

मुख्य सचिव ने कहा कि लघु योजना को घर-घर सर्वेक्षण के जरिए लागू किया जाना चाहिए और गांव तथा पंचायत स्तर पर और अधिक टीकाकरण केंद्र खोले जाने चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए