लाइव न्यूज़ :

ओडिशाः मूर्ति विसर्जन के दौरान आतिशबाजी प्रतियोगिता में पटाखों में हुआ विस्फोट, 40 से अधिक घायल, कई गंभीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2022 07:29 IST

केंद्रपाड़ा के जिलाधिकारी अमृत ऋतुराजा ने कहा, "बलिया बाजार में एक विसर्जन जुलूस के दौरान आतिशबाजी प्रतियोगिता के दौरान हुए विस्फोटों में 40 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को केंद्रपाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" 

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के बलिया बाजार में आतिशबाजी प्रतियोगिता में आग लगने की वजह से 40 से अधिक लोग जल गए।सभी घायलों को केंद्रपाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भुवनेश्वरः ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के बलिया बाजार में भगवान कार्तिकेश्वर के विसर्जन समारोह के दौरान बुधवार को पटाखों में हुये विस्फोट में कम से कम 40 लोग झुलस गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि यहां से करीब 80 किलोमीटर दूर बलिया बाजार में विसर्जन स्थल पर विभिन्न पूजा पंडालों में पटाखे फोड़ने की प्रतियोगिता हुयी जिसमें एक चिंगारी पटाखों के ढेर पर गिरी जिससे विस्फोट हो गया और लोग घायल हो गये। कई गंभीर भी बताए जा रहे हैं। 

केंद्रपाड़ा के जिलाधिकारी अमृत ऋतुराजा ने कहा, "बलिया बाजार में एक विसर्जन जुलूस के दौरान आतिशबाजी प्रतियोगिता के दौरान हुए विस्फोटों में 40 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को केंद्रपाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" 

खबरों के मुताबिक, केंद्रपाड़ा जिले के भगतपुर पंचायत के बलिया बाजार में कार्तिकेश्वर मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान पटाखे में विस्फोट हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोग आतिशबाजी देखने के लिए जमा हुए थे। सूत्रों की माने तो स्थानीय थाना प्रभारी के मना करने के बावजूद पूजा समिति ने आतिशबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया था। आतिशबाजी प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया।

संक्रांति के बाद, कार्तिकेश्वर मूर्ति विसर्जन बलिया क्षेत्र में बड़े पैमाने पर उत्सव के साथ होता है। रात करीब 9 बजे आतिशबाजी का शो चल रहा था, जब जलता हुआ एक तीर पटाखा वहां रखे पटाखों के भंडार जा गिरा। इससे सभी पटाखों में विस्फोट हो गया जिससे वहां नाच गा रहे लोगों पर जा गिरा। हादसे में कई जल गए।

टॅग्स :ओड़िसाआग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?