लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: अपराध शाखा बीजद नेता के सुरक्षागार्ड की मौत की जांच करेगी

By भाषा | Updated: December 15, 2021 16:18 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 15 दिसंबर ओडिशा पुलिस ने बुधवार को अपराध शाखा को पुरी जिले के एक वरिष्ठ बीजू जनता दल नेता के निजी सुरक्षाकर्मी की कथित हत्या की जांच शुरू करने को कहा।

विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने राज्य नियोजन बोर्ड के उपाध्यक्ष पद से बीजद नेता संजय दास बर्मा के इस्तीफे की मंगलवार को मांग की थी। इसी सप्ताह के प्रारंभ में पुरी जिले में उनके सुरक्षाकर्मी चित्तरंजन पलई का शव नदी में तैरता पाया गया था।

पलई के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया था कि उनके रिश्तेदार की हत्या पैसे को ले कर की गयी है।

ओडिशा पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘ ओडिशा के पुलिस महानिदेशक ने आदेश दिया है कि अपराध शाखा तत्काल जांच अपने हाथ में ले।’’

अतिरिक्त महानिदेशक (अपराध शाखा) संजीव पांडा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि पुलिस उपाधीक्षक एस के मिश्रा की अगुवाई में चार सदस्यीय दल इस मामले की जांच करेगा।

पलई के शरीर पर जख्म के कई निशान थे। उनके परिवार ने पुलिस में शिकायत की थी कि 10 दिसंबर को एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वह लापता हो गये थे।

ब्रह्मगिरि के विधायक और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एल बी महापात्रा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को इस मामले की निष्पक्ष एवं तटस्थ जांच का मार्ग प्रशस्त करने के लिए दास बर्मा को ओडिशा नियोजन बोर्ड के उपाध्यक्ष पद से बर्खास्त कर देना चाहिए।

बीजद नेता ने यह कहते हुए इस विषय पर कुछ कहने से इनकार किया है कि इस मामले कीजांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए