लाइव न्यूज़ :

सांसद पति को पत्नी ने 8 साल में एक बार भी नहीं बनाने दिए संबंध, जानिए कोर्ट का फैसला

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 3, 2022 17:17 IST

अदालत में वर्षा के खिलाफ अनुभव मोहंती ने याचिका दाखिल कर कहा था कि वो उनका पैतृक आवास खाली कर दें। मोहंती ने ये भी कहा कि वो वर्षा के लिए अलग घर की व्यवस्था करने को तैयार हैं। इसके साथ ही मोहंती ने अपनी दूसरी याचिका में वर्षा के आय के स्रोतों का खुलासा करने की भी मांग की थी।

Open in App
ठळक मुद्देअनुभव मोहंती और वर्षा प्रियदर्शिनी के बीच काफी समय से चीजें ठीक नहीं थीं। अनुभव मोहंती ने इस आधार पर वर्षा प्रियदर्शिनी से तलाक मांगा कि पत्नी ने आठ साल के रिश्ते में एक भी दिन संबंध बनाने नहीं दिया।दोनों की शादी साल 2014 में हुई थी।

भुवनेश्वर: अभिनेता से लोकसभा सांसद बने बीजद नेता अनुभव मोहंती की याचिकाओं पर कटक के एडीजेएम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। दरअसल, मोहंती अपनी पत्नी व उड़िया फिल्मों की अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शिनी से तलाक लेना चाहते हैं। वहीं, वर्षा प्रियदर्शनी को अदालत ने दो महीने के अंदर अनुभव मोहंती के पैतृक आवास को खाली करने और मोहंती को हर महीने 30 हजार रुपये गुजारे के लिए देने का आदेश दिया है। 

बताते चलें कि अदालत में वर्षा के खिलाफ अनुभव मोहंती ने याचिका दाखिल कर कहा था कि वो उनका पैतृक आवास खाली कर दें। मोहंती ने ये भी कहा कि वो वर्षा के लिए अलग घर की व्यवस्था करने को तैयार हैं। इसके साथ ही मोहंती ने अपनी दूसरी याचिका में वर्षा के आय के स्रोतों का खुलासा करने की भी मांग की थी। ऐसे में अदालत ने पिछले हफ्ते ही सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। 

मालूम हो, अनुभव मोहंती और वर्षा प्रियदर्शिनी के बीच काफी समय से चीजें ठीक नहीं थीं। अनुभव मोहंती ने इस आधार पर वर्षा प्रियदर्शिनी से तलाक मांगा कि पत्नी ने आठ साल के रिश्ते में एक भी दिन संबंध बनाने नहीं दिया। मोहंती ने यौन रिश्ते में पत्नी वर्षा प्रियदर्शिनी की तानाशाही को आधार बनाकर तलाक मांगा है। दोनों की शादी साल 2014 में हुई थी। अनुभव मोहंती ने अपनी पत्नी के खिलाफ 2016 में पहली बार याचिका दायर कर कहा था कि शादी के दो साल बीतने के बाद भी पत्नी यौन संबंध बनाने की इजाजत नहीं देती है।

टॅग्स :BJDOdisha
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए