लाइव न्यूज़ :

वैटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस से मुलाकात के बाद अबू धाबी में शेख जायद मस्जिद पहुंचे सीएम पटनायक, बीजेपी ने उठाए सवाल, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 28, 2022 17:26 IST

सीएम नवीन पटनायक ने मस्जिद जाने का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ''अबू धाबी की शेख जायद मस्जिद का गुंबद मुगल वास्तुकला से प्रेरित भव्य नक्काशी का प्रतीक है। मुझे बताया गया है कि इसके लिए कारीगर और संगमरमर भी राजस्थान के मकराना गांव से आए थे। थोड़ा सा भारत, हर जगह।''

Open in App
ठळक मुद्देविपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सवाल उठाए हैं।सीएम पटनायक 11 दिन की विदेश यात्रा पर हैं।22 जून को उन्होंने वैटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस से मुलाकात की थी।

भुवनेश्वरः ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई में संभावित निवेशकों के साथ होने वाली बैठक से पहले अबू धाबी में शेख जायद मस्जिद पहुंचे। पटनायक 11 दिन की विदेश यात्रा पर हैं। 22 जून को उन्होंने वैटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस से मुलाकात की थी, जिस पर विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सवाल उठाए हैं।

पटनायक ने मस्जिद जाने का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ''अबू धाबी की शेख जायद मस्जिद का गुंबद मुगल वास्तुकला से प्रेरित भव्य नक्काशी का प्रतीक है। मुझे बताया गया है कि इसके लिए कारीगर और संगमरमर भी राजस्थान के मकराना गांव से आए थे। थोड़ा सा भारत, हर जगह।''

तीन जून को ओडिशा लौटने के बाद पटनायक एक जुलाई को भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा में शामिल होने पुरी जाएंगे। ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के एक अंदरूनी सूत्र ने कहा कि पटनायक अपनी धर्मनिरपेक्ष साख को रेखांकित करने के लिए विभिन्न धर्मों के धार्मिक स्थलों का दौरा कर रहे हैं।

भाजपा के वरिष्ठ विधायक जयनारायण मिश्रा ने पटनायक की वैटिकन सिटी यात्रा पर सवाल उठाए हैं। मिश्रा ने कहा, ''जनता का पैसा खर्च करके मुख्यमंत्री वहां क्यों गए और बदले में उन्हें क्या मिला? कतार में खड़े होकर पोप से मिलने की क्या जरूरत थी? हमने उन्हें कभी पुरी में शंकराचार्य से मिलते नहीं देखा।''

पटनायक के मस्जिद जाने पर भाजपा ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। भाजपा की आपत्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजद के विधायक एस बी बेहरा ने कहा, ''पोप से मिलने में क्या गलत है? अगर इस बैठक से दुनिया में ओडिशा की सकारात्मक छवि बनती है तो मुख्यमंत्री ने सही फैसला लिया है।'' यह ओडिशा का मुख्यमंत्री बनने के बाद पिछले 22 साल में पटनायक की दूसरी आधिकारिक विदेश यात्रा है।

टॅग्स :ओड़िसाजगन्नाथ पुरी रथ यात्रानवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए