लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: सीएम नवीन पटनायक ने शुरू की 'मो सरकार' की पहल, कहा- शासन की लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिक राजा होता है

By भाषा | Updated: January 17, 2020 13:56 IST

उद्योग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग के साथ आईपीआईसीओएल, आईडीसीओ, उद्योग निदेशक कार्यालय, निर्यात, संवर्धन एवं विपणन निदेशलय कार्यालय जैसे उसके कॉरपोरेशन और 31 जिला उद्योग केंद्र ‘मो सरकार’ पहल के अंतर्गत आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के उद्योग मंत्री दिब्य शंकर मिश्रा ने कहा, ‘‘हम अपने ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अधिकारियों को जागरुक करने की दिशा में आवश्यक प्रयास किए जा चुके हैं।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि शासन की लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिक राजा होता है। पटनायक ने भावी निवेशकों और उद्यमियों को बाधा रहित सेवाएं देने की पहल ‘मो सरकार’ (मेरी सरकार) में उद्योग एवं एमएसएमई विभाग शामिल करने की घोषणा करते हुए बृहस्पतिवार को यहां एक कार्यक्रम में यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘बाजार की अर्थव्यवस्था में ग्राहक राजा है और इसी प्रकार शासन की लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिक राजा है। हम यहां उनकी सेवा करने के लिए हैं।’’ पटनायक ने कहा कि ‘मो सरकार’ पहल शासन और प्रशासन में नया आंदोलन है। यह लोक सेवकों के मूल मनोविज्ञान को बदलना चाहता है जिसे हम ब्रिटिश राज के समय से अपनाए हुए हैं।

उद्योग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग के साथ आईपीआईसीओएल, आईडीसीओ, उद्योग निदेशक कार्यालय, निर्यात, संवर्धन एवं विपणन निदेशलय कार्यालय जैसे उसके कॉरपोरेशन और 31 जिला उद्योग केंद्र ‘मो सरकार’ पहल के अंतर्गत आएंगे।

ओडिशा के उद्योग मंत्री दिब्य शंकर मिश्रा ने कहा, ‘‘हम अपने ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अधिकारियों को जागरुक करने की दिशा में आवश्यक प्रयास किए जा चुके हैं। मुझे भरोसा है कि विभाग मो सरकार के उद्देश्यों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।’’ 

टॅग्स :नवीन पटनायकओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए