लाइव न्यूज़ :

Odisha Civic Poll Results: सीएम नवीन पटनायक का जादू, 108 नगर निकायों में से 95 पर किया कब्जा, जानें भाजपा और कांग्रेस का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 26, 2022 22:26 IST

Odisha civic poll results: भुवनेश्वर, कटक और बेरहामपुर में भी सत्तारूढ़ दल के महापौर पद के प्रत्याशी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभद्रक जिले के धमनगर अधिसूचित क्षेत्र परिषद में मतगणना बाद में होगी।कड़ी सुरक्षा के बीच बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ था। शहरी स्थानीय निकाय के आम चुनाव में 40.55 लाख से अधिक मतदाता हैं।

भुवनेश्वरः ओडिशा में तीन नगर निगम और 108 नगर निकायों के चुनाव के नतीजे आ गए हैं। बीजू जनता दल ने 95 में जीत हासिल की है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ 6 सीटें मिली हैं। कांग्रेस ने 4 और निर्दलीय ने तीन जगह कब्जा किया है। 

भुवनेश्वर, कटक और बेरहामपुर में भी सत्तारूढ़ दल के महापौर पद के प्रत्याशी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं। राज्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भद्रक जिले के धमनगर अधिसूचित क्षेत्र परिषद में मतगणना बाद में होगी।

ओडिशा में भुवनेश्वर, कटक और ब्रह्मपुर नगर निगमों समेत 109 शहरी स्थानीय निकायों में कड़ी सुरक्षा के बीच बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ था। राज्य में 47 नगरपालिकाओं, 59 अधिसूचित क्षेत्र परिषदों तथा तीन नगर निगमों में वोट पड़े। शहरी स्थानीय निकाय के आम चुनाव में 40.55 लाख से अधिक मतदाता हैं।

मतगणना 26 मार्च को होगी। इस मतदान में 22000 चुनावकर्मी लगाये गये हैं, जबकि पुलिस बल के 205 प्लाटून को कड़ी सुरक्षा बनाये रखने के लिए तैनात किया गया है। इस चुनाव में 6411 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, उनमें 569 अध्यक्ष/महापौर पद के लिए, जबकि 5842 पार्षद/कॉरपोरेट सीटों के लिए जोर-आजमाइश कर रहे हैं।

 

टॅग्स :ओड़िसानवीन पटनायकBiju Janata Dalकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप