लाइव न्यूज़ :

ओडिशा उपचुनाव: दोनों सीटों पर बीजद उम्मीदवार चल रहे हैं भाजपा प्रतिद्वंद्वियों से आगे

By भाषा | Updated: November 10, 2020 11:13 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 10 नवंबर ओडिशा में बालासोर और तीर्तोल विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह मतगणना शुरू हुई और शुरुआती गिनती में इन दोनों सीटों पर बीजद के उम्मीदवार भाजपा के अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं।

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि जगतसिंहपुर जिले के तीर्तोल से शुरुआती रूझान में बीजद के बिजय शंकर दास, भाजपा के उम्मीदवार राजकिशोर बेहेरा से 1,078 मतों से आगे चल रहे हैं।

दास को अब तक 3,852 वोट मिले हैं, जबकि बेहेरा को 2,774 वोट मिले हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार हिमांशु भूषण मल्लिक को 442 वोट मिले हैं।

वहीं बालासोर में बीजद उम्मीदवार स्वरूप कुमार दास अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उम्मीदवार मानस कुमार दत्ता से 615 मतों से आगे चल रहे हैं। अभी तक दास को 3,459 जबकि दत्ता को 2,844 मत मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार ममता कुंडू 523 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

बालासोर के भाजपा विधायक मदन मोहन दत्ता और तीर्तोल से बीजद विधायक विष्णु चरण दास के निधन के कारण यहां उपचुनाव की जरूरत पड़ी। दोनों ही सीटों पर तीन नवम्बर को मतदान हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए