लाइव न्यूज़ :

ओडिशा उपचुनाव: विधानसभा की दो सीटों के लिए 70.45 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: November 3, 2020 21:29 IST

Open in App

भुवनेश्वर, तीन नवंबर ओडिशा में दो विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव में मंगलवार को कुल 4.67 लाख मतदाताओं में से 70 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस के लोहानी ने कहा कि कड़ी सुरक्षा और कोविड-19 से जुड़ी सावधानियों के सख्ती से पालन के साथ मतदान लगभग शांतिपूर्ण रहा।

उन्होंने कहा कि बालासोर सीट पर 71 प्रतिशत तथा जगतसिंहपुर जिले की तीर्थोल सीट पर 69.9 फीसदी मतदान हुआ।

हालांकि, लोहानी ने स्पष्ट किया कि उपलब्ध आंकड़े अभी अनंतिम हैं और सही-सही मतदान प्रतिशत बुधवार को ही पता चलेगा क्योंकि शाम छह बजे मतदान के लिए कतारों में लगे लोगों को वोट डालने दिया गया।

निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे के बाद तक चलता रहा।

बालासोर से भाजपा विधायक मदन मोहन दत्ता और तीर्थोल से बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक विष्णु चरण दास के निधन की वजह से इन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है।

भाजपा ने बालासोर सीट से मदन मोहन दत्ता के पुत्र मानस कुमार दत्ता को टिकट दिया है जबकि बीजद ने स्वरूप दास को तथा कांग्रेस ने ममता कुंडू को इस सीट से टिकट दिया है।

तीर्थोल सीट पर बीजद ने विष्णु चरण दास के बेटे बिजय शंकर दास को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस ने हिमांशु भूषण मलिक व भाजपा ने राजकिशोर बेहेरा को इस सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है।

लोहानी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करने के लिये किसी भी मतदान केंद्र पर एक हजार से ज्यादा मतदाताओं की संख्या नहीं रखी गई है।

इसी के अनुरूप तीर्थोल सीट के लिए 265 की बजाय 373 और बालासोर के लिए 198 की बजाय 346 मतदान केन्द्रों की स्थापना की गई है।

मतों की गणना 10 नवंबर को होगी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील