लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024 Phase 6: ऑटो में मतदाता केंद्र पहुंचे ओडिशा बीजेडी अध्यक्ष वीके पांडियन, डाला वोट; देखें

By अंजली चौहान | Updated: May 25, 2024 09:33 IST

Lok Sabha Elections 2024 Phase 6: बीजेडी अध्यक्ष ऑटो में पहुंचे वोट डालने

Open in App

Lok Sabha Elections 2024 Phase 6: आज लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए मतदान हो रहा है। क्या खास क्या आम सभी लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा ले रहे हैं। आज दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, मध्य प्रदेश समेत छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 58 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच, ओडिशा हो रहे मतदान में एक विचित्र तस्वीर देखने को मिली जहां, प्रदेश के बीजेडी  अध्यक्ष वीके पांडियन ऑटो रिक्शा में बैठ वोट डालने आए। 

वीके पांडियन का यह अंदाज मीडिया के कैमरों में कैद हो गया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। बीजेपी अध्यक्ष को वीडियो में देखा जा सकता है कि वह भुवनेश्वर के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने के बाद ऑटो में बैठकर वहां से रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया को देखकर उनका अभिवादन किया और अपनी उंगली की स्याही दिखाई।

मालूम हो कि लोकसभा चुनाव 2024 के छठे मतदान के साथ ओडिशा राज्य विधानसभा के लिए 42 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी मतदान एक साथ हो रहा है। शुक्रवार को, भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने कहा कि संबंधित मुख्य चुनाव अधिकारियों को जहां भी पूर्वानुमान लगाया गया है, वहां गर्म मौसम या बारिश के प्रतिकूल प्रभाव के प्रबंधन के लिए पर्याप्त उपाय करने का निर्देश दिया गया है। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024ओड़िसाओडिशा लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील