लाइव न्यूज़ :

Odisha Assembly Election 2024: ओडिशा में 147 विधानसभा सीट, भाजपा ने अब तक 131 प्रत्याशियों की घोषणा की, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 16, 2024 14:00 IST

Odisha Assembly Election 2024: राउरकेला विधानसभा सीट पर दिलीप रे का मुकाबला ओडिशा के श्रम मंत्री व बीजद उम्मीदवार सारदा नायक से है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछली सूची में शामिल दो उम्मीदवारों को भी बदल दिया है। 131 पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। मतदान चार चरणों में 13, 20, 25 मई और एक जून को होगा।

Odisha Assembly Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 21 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय कोयला मंत्री दिलीप रे को राउरकेला विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। बीजू जनता दल (बीजद) छोड़कर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए कम से कम पांच दलबदलुओं को भी पार्टी ने टिकट दिया है। भाजपा का टिकट पाने वालों में अमरेंद्र दास (जगतसिंहपुर), डंबरू सीसा (चित्रकोंडा), कलिलाश कुलेसिका (लक्ष्मीपुर), भादव हंसदा (सरस्काना) और जगन्नाथ नुद्रुका (बिस्सम कटक) शामिल हैं। राउरकेला विधानसभा सीट पर दिलीप रे का मुकाबला ओडिशा के श्रम मंत्री व बीजद उम्मीदवार सारदा नायक से है।

पार्टी ने पिछली सूची में शामिल दो उम्मीदवारों को भी बदल दिया है। भाजपा ने रणपुर विधानसभा क्षेत्र से सुरामा पाढ़ी की जगह तापस रंजन मार्था को मैदान में उतारा है जबकि पोट्टांगी विधानसभा क्षेत्र में चैतन्य हंतल के स्थान पर चैतन्य नंदीबली को टिकट दिया गया है। भाजपा की 21 उम्मीदवारों की सूची में दो महिला उम्मीदवारों सुरामा पाढ़ी और संजलि मुर्मू (बांगीरपोसी) का भी नाम शामिल है।

भाजपा ने अब तक ओडिशा की 147 विधानसभा सीट में से 131 पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी, राज्य की सभी 21 लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है। राज्य में ओडिशा विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक लिए मतदान चार चरणों में 13, 20, 25 मई और एक जून को होगा।

टॅग्स :ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव 2024ओड़िसाOdisha AssemblyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतलालू प्रसाद यादव की कथित निर्माणाधीन आलीशान हवेली पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- “लालू का समाजवाद लूट-खसोट से संपन्न एकमात्र परिवार का मॉडल है”

भारतबिहार विधानसभा का 18वें अध्यक्ष चुने गए भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेम कुमार, सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ले गए आसन तक

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की