लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: एंबुलेंस का पेट्रोल खत्म, गर्भवती महिला की रास्ते में मौत

By भाषा | Updated: October 6, 2019 07:20 IST

तुलसी के पति चितरंजन मुंडा ने बताया, ‘‘कुलियाना के पास एंबुलेंस का पेट्रोल खत्म हो गया। दूसरे वाहन का इंतजाम कर उसे अस्पताल ले जाने के लिए हमें एक घंटे से भी ज्यादा देर इंतजार करना पड़ा।’’

Open in App

ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक गर्भवती महिला को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल लेकर जा रहे एंबुलेंस का पेट्रोल रास्ते में खत्म हो गया जिस कारण मरीज की रास्ते में ही मौत हो गयी।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि 23 वर्षीय गर्भवती आदिवासी महिला को बांगिरिपोसी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सूत्रों ने बताया कि तुलसी मुंडा की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर शुक्रवार रात डॉक्टरों ने उसे बारीपदा के दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया।

तुलसी के पति चितरंजन मुंडा ने बताया, ‘‘कुलियाना के पास एंबुलेंस का पेट्रोल खत्म हो गया। दूसरे वाहन का इंतजाम कर उसे अस्पताल ले जाने के लिए हमें एक घंटे से भी ज्यादा देर इंतजार करना पड़ा।’’

उन्होंने बताया कि तुलसी के साथ आशा कार्यकर्ता थी लेकिन उन हालात में वह भी मजबूर थी।

चितरंजन ने बताया, ‘‘अंतत: दूसरे एंबुलेंस का जुगाड़ हुआ और तुलसी को बारीपदा के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन जब तक वह अस्पताल पहंची उसकी मौत हो चुकी थी।’’

मयूरभंज जिले के मख्य चिकित्साधिकारी (सीडीएमओ) पी के महापात्र ने स्वीकार किया है कि पेट्रोल कम होने के कारण एंबुलेंस गंतव्य पर नहीं पहुंच सका। सीडीएमओ ने दावा किया है कि बारीपदा के लिए रवाना होते समय उसमें पूरा पेट्रोल था लेकिन तेल की पाइप में लीक होने के कारण ऐसा हुआ। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन मामले की जांच करेगा। 

टॅग्स :ओड़िसामेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए