लाइव न्यूज़ :

Odisha accident: कृपया सीबीआई जांच पूरी होने का इंतजार करें, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- सच सामने आना जरूरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 21, 2023 20:00 IST

Odisha accident: तेज रफ्तार बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा कर पटरी से उतर गए। इस हादसे में कम से कम 292 लोगों की मौत हो गई, जबकि 900 से अधिक लोग घायल थे।

Open in App
ठळक मुद्देरसंचार पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ सुरक्षा अभ्यास (ड्रिल) पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।कोरोमंडल एक्सप्रेस के अधिकतर डिब्बे पटरी से उतर गए थे।रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें कर रहे हैं।

Odisha accident:ओडिशा ट्रेन दुर्घटना के कारणों के सवाल पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘‘कृपया सीबीआई जांच पूरी होने का इंतजार करें।’’ सच सामने आना जरूरी है। वैष्णव ने मंगलवार को ओडिशा के बाहानगा का दौरा किया था, जहां हाल में तीन ट्रेन से जुड़ी दुर्घटना में 292 लोगों की मौत हो गई थी।

उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए दो करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की। राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर आए वैष्णव बालासोर जिले के बाहानगा गए और उन लोगों से मिले, जिन्होंने दो जून को दुर्घटना के तुरंत बाद बचाव और राहत कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लिया था। मंत्री ने कुछ स्थानीय लोगों को सम्मानित भी किया।

वैष्णव ने कहा कि बाहानगा के विकास के लिए उनकी सांसद निधि से एक करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी, वहीं क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए रेलवे के कोष से एक करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘रेल हादसे के बाद जिस तरह से बाहानगा के लोगों ने बचाव अभियान में मदद की, वह वाकई काबिले तारीफ है। मैं यहां उन्हें व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद देने आया हूं।’’

ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसे के बाद बचाव एवं राहत कार्य की समीक्षा कर दिल्ली लौटे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि वह शाम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सभी ज़ोनल रेलवे के महाप्रबंधकों से बात करेंगे।

उन्होंने बताया कि बैठक में रेलवे नेटवर्क में ‘सिग्नल’ सुविधा तथा दूरसंचार पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ सुरक्षा अभ्यास (ड्रिल) पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा। गौरतलब है कि ओडिशा के बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस दो जून को ‘लूप लाइन’ पर खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे कोरोमंडल एक्सप्रेस के अधिकतर डिब्बे पटरी से उतर गए।

टॅग्स :ओड़िसारेल हादसाAshwini Vaishnav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब