लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: नवीन पटनायक की नयी सरकार में होंगे 21 मंत्री, 10 नए चेहरे होंगे शामिल

By भाषा | Updated: May 29, 2019 06:31 IST

राजभवन की ओर से दी गयी सूचना में कहा गया है कि मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी एक्जिविशन ग्राउंड में कल सुबह साढ़े दस बजे आयोजित कार्यक्रम में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

Open in App

ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की सिफारिश पर मंगलवार को 11 विधायकों को कैबिनेट मंत्री एवं नौ को राज्य मंत्री नियुक्ति किया। राजभवन की ओर से दी गयी सूचना में कहा गया है कि मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी एक्जिविशन ग्राउंड में कल सुबह साढ़े दस बजे आयोजित कार्यक्रम में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

पटनायक के नये मंत्रिमंडल में परमानंद नायक, टुकुनी साहू, समीर दास, नवकिशोर दास, पद्मिनी दियान, रघुनंनदन दास, दिव्यशंकर मिश्र, जगन्नाथ सड़ाका, ज्योतिप्रकाश पाणिग्रही और तुसारकांती बेहरा के रूप में दस नए चेहरे होंगे।

रणेंद्र प्रताप स्वैन, विक्रम केशरी अरुखा, प्रफुल्ल मलिक, निरंजन पुजारी, पद्मनाभ बेहरा, प्रताप जेना, अरूण कुमार साहू, सुदाम मरांडी, सुशांत सिंह, नविकिशोर दास और टुकनी साहू को कैबिनेट मंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं अशोक चंद्र पांडा, समीर रंजन दास, ज्योति प्रकाश पाणिग्रही, दिव्यशंकर मिश्र, प्रेमानन्द नायक, रघुनंदन दास, पद्मिनी दियान, तुसारकांती बेहरा और जगन्नाथ सड़ाका राज्य मंत्री होंगे।

सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री एस एन पात्रो को ओडिशा विधानसभा का नया अध्यक्ष नियुक्त किये जाने की संभावना है। वहीं प्रमिला मलिक को सरकारी की मुख्य सचेतक नियुक्त किया जा सकता है। 

टॅग्स :ओड़िसाओडिशा विधानसभा चुनाव 2019ओडिशा लोकसभा चुनाव 2019नवीन पटनायकबीजू जनता दल (बीजेडी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए