लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 6 अक्टूबर: अमेरिका के गूंगे सिनेमा ने बोलना सीखा, मिस्र और सीरिया ने इस्राइल पर हमला किया

By भाषा | Updated: October 6, 2019 07:19 IST

जब देश की पहली बोलती फिल्म ‘द जैज सिंगर’ का न्यूयार्क में प्रीमियर हुआ। सिनेमा की बात हो और भारत का जिक्र होना लाजिमी है। भारत में 14 मार्च 1931 को मूक सिनेमा को आवाज़ मिली थी। इसी दिन मुंबई के मैजेस्टिक सिनेमा हॉल में भारत की पहली बोलती फिल्म 'आलम आरा' रिलीज़ हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय दंड संहिता को कानून की शक्ल दी गई और इसे एक जनवरी 1962 को लागू किया गया।तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने खड़गवासला में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की आधारशिला रखी।

अमेरिकी सिनेमा के इतिहास में 6 अक्टूबर की तारीख की अपनी एक खास अहमियत है। दरअसल 1927 में छह अक्टूबर के दिन ही अमेरिका के गूंगे सिनेमा ने बोलना सीखा।

यह वह दिन था, जब देश की पहली बोलती फिल्म ‘द जैज सिंगर’ का न्यूयार्क में प्रीमियर हुआ। सिनेमा की बात हो और भारत का जिक्र होना लाजिमी है। भारत में 14 मार्च 1931 को मूक सिनेमा को आवाज़ मिली थी। इसी दिन मुंबई के मैजेस्टिक सिनेमा हॉल में भारत की पहली बोलती फिल्म 'आलम आरा' रिलीज़ हुई थी।

देश दुनिया के इतिहास में छह अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

 1860 : भारतीय दंड संहिता को कानून की शक्ल दी गई और इसे एक जनवरी 1962 को लागू किया गया।

1949 : तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने खड़गवासला में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की आधारशिला रखी।

1973 : मिस्र और सीरिया ने इस्राइल पर हमला कर दिया। इस्राइल को इस युद्ध में काफी नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन उसकी जांबाज फौज ने दुश्मन से जमकर लोहा लिया और लड़ाई बिना किसी नतीजे के खत्म हुई।

1981 : मिस्र के सैन्य अधिकारी और 1970 से देश की सत्ता पर काबिज मोहम्मद अनवर अल सादत की हत्या कर दी गई। उन्होंने इस्राइल के साथ गंभीर शांति वार्ता के लिए प्रयास किए और उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें इस्राइल के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1993 : माइकल जोर्डन ने यह कहते हुए पेशेवर बास्केटबाल से सन्यास ले लिया कि अब उनके पास साबित करने के लिए कुछ नही है। हालांकि मार्च 1995 में वह खेल के मैदान पर वापस लौट आए।

2000 : जापान के साकाइमिनातो के निकट 7.3 की तीव्रता का भूकंप। यह कोबा में 1995 में आए भूकंप के बाद का सबसे ताकतवर भूकंप था, लेकिन इससे हुआ नुकसान अपेक्षाकृत काफी कम रहा क्योंकि इसका केन्द्रबिंदु गैर रिहायशी इलाकों में था।

2007 : जेसन लुइस ने अपने बूते पूरी दुनिया की परिक्रमा पूरी की। जहाज से लगाई गई इस परिक्रमा को पूरा होने में 13 वर्ष का समय लगा। उन्होंने अपनी यात्रा जुलाई 1994 से लंदन के ग्रीनविच से शुरू की थी। 

टॅग्स :हिस्ट्रीअमेरिकाफिल्म खानदानजापानजवाहरलाल नेहरू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष